उत्तर प्रदेश: दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों सीट पर एक साथ 23 सितंबर को उपचुनाव होगा। 23 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। गौरतलब है कि राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के साथ ही राज्य में विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। बीएसपी ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Bye elections for Uttar Pradesh two Rajya Sabha seats to be held on 23 September

गौरतलब है कि राज्यसभा के दो सासंदों सुरेंद्र नागर और संजय सेठ के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई हैं। ये दोनों समाजवादी पार्टी से सांसद थे। इन दोनों को बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है। राज्यसभा की दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 12 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

नामाकंन पत्रों की जांच 13 सितंबर को की जाएगी। 16 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 23 सितंबर को 9 से 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी। 25 सितंबर से पहले चुनाव की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। बीजेपी के पास अभी राज्यसभा में बहुमत नहीं है, ऐसे में बीजेपी की पूरी कोशिश होगी कि वो ये उपचुनाव जीतकर अपनी स्थिति उच्च सदन में और भी ज्यादा मजबूत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+