By poll Election Counting: चुनाव आयोग का आदेश- जीत के बाद प्रत्याशियों को विजय जुलूस की इजाजत नहीं

नई दिल्ली, नवंबर 02। देश की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने उपचुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों के लिए एक आदेश जारी किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि काउंटिंग पूरी होने के बाद किसी भी विजयी उम्मीदवार को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा है कि जीतने वाला उम्मीदवार जब रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव जीतने का प्रमाण पत्र लेने जाएगा तो उसके साथ 2 से अधिक व्यक्तियों को जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग ने ये फैसला कोरोना महामारी को देखते हुए लिया है।

Recommended Video

    By-Elections Result 2021: चुनाव आयोग का सख्त आदेश, जीत के बाद जश्न नहीं मना सकते | वनइंडिया हिंदी
    election commission

    आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को तीन लोकसभा और 30 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के नतीज आज घोषित किए जा रहे हैं। फिलहाल इन सीटों पर गिनती चल रही है। इन लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ था उपचुनाव:

    - 30 अक्टूबर को जिन तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था, वो केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की हैं।

    - आंध्र प्रदेश की बडवेल सीट पर चुनाव हुआ था।

    - असम में पांच विधानसभा सीटों गोसाईगांव, भवानीपुर, तामूलपुर, मरियानी और थौरा में मतदान हुआ था।

    - बिहार में दो सीटों कुशेश्वर अस्थान (एससी) और तारापुर पर चुनाव हुए।

    - हरियाणा में एलेनाबाद विधानसभा सीट पर मतदान हुआ।

    - हिमाचल प्रदेश में फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई की तीन सीटों पर मतदान हुआ।

    - कर्नाटक में सिंदगी और हंगल नाम की दो सीटों पर मतदान हुआ।

    - मध्य प्रदेश में पृथ्वीपुर, रायगांव (एससी), जोबट (एसटी) सीटों पर चुनाव हुए।

    - महाराष्ट्र में देगलुर (एससी) सीट पर मतदान हुआ।

    - मेघालय में मावरिंगकेंग (एसटी), मावफलांग (एसटी) और राजाबाला निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभा उपचुनाव हुए।

    - मिजोरम में तुइरियाल (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ।

    - नगालैंड में शामटोर-चेसोर (एसटी) विधानसभा सीट पर मतदान हुआ।

    - राजस्थान में दो निर्वाचन क्षेत्रों वल्लभनगर और धारियावाड़ (एसटी) में मतदान हुआ।

    - तेलंगाना में हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ।

    - पश्चिम बंगाल में दिनहाटा, शांतिपुर, खरदाहा और गोसाबा (एससी) विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+