By-Elections 2022: देश के 6 राज्यों में उपचुनाव, जानिए कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ , बिहार की 2 सीटों मोकामा और गोपालगंज, ओडिशा के धामनगर, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट की सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।

By-Elections 2022: देश के 6 राज्यों में बृहस्पतिवार को विधानसभा सीटों से लिए उपचुनाव संपन्न हुआ। जिन सीटों पर चुनाव आयोग को उपचुनाव कराना पड़ा उनमें से 6 सीटें ऐसी हैं, जहां विधायकों का निधन हो चुका है। जहां मतदान हुआ उनमें से बिहार की दो मोकामा और गोपालगंज और उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, हरियाणा की आदमपुर, ओडिशा की धामनगर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट और तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट शामिल है। आइए जानते हैं कि कहां कौन और कितना भारी है और किन सीटों पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ।

By-Elections 2022

उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ , बिहार की 2 सीटों मोकामा और गोपालगंज, ओडिशा के धामनगर, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट की सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इनमें से 6 सीटों विधायकों के निधन की वजह से खाली हुईं थीं। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस विधायक के बीजेपी में चले जाने से यह सीट रिक्त हो गई थी।

यूपी के गोला गोकर्णनाथ, बिहार के मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर सीट पर मुकाबला सीधे भाजपा के साथ क्षेत्रीय दलों का है। वहीं ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीट पर इसका उलट है। यहां क्षेत्रीय दलों का पलड़ा भारी है। इनकी सीधे भाजपा से टक्कर है। सभी सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार यानी आज 7 बजे शुरू हो गया था। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहा।

किन सीटों पर कितने प्रतिशत मतदान?

चुनाव आयोग के अनुमानित रुझान के अनुसार तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर सबसे अधिक 77.55% मतदान हुआ। जबकि बिहार के गोपालगंज सीट पर 48.35 प्रतिशत, मोकामा में 52.47% मतदान हुआ। वहीं हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट के लिए 75.25 प्रतिशत, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट में 31.74%, ओडिशा की धामनगर के लिये 66.63%, यूपी की गोला गोकर्णनाथ में 55.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

6 नवंबर को आएंगे परिणाम
उपचुनाव का मतदान के साथ ही चुनाव आयोग ने मतगणना की भी तैयारी कर ली है। वोटिंग स्थलों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मतदान के बाद मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है। सभी सीटों के लिए 6 नवंबर को मतगणना होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+