By Election Voting: 10 राज्यों की 31 सीटों पर वोटिंग पूरी
By Election 2024 Live Voting: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के साथ आज 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। जबकि केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी वोटिंग खत्म हो चुकी है।

चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
बंगाल उपचुनाव: मतदान के आंकड़े जारी
पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग ने 3 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा जारी किया है। हरोआ में सबसे ज्यादा मतदान मदारीहाट हुआ है। मिदनापुर में 61.54%, तालडंगरा में 65%, नैहाटी में 52.4%, हरोआ में 63.11%, अलीपुरद्वार में 58% और मदारीहाट में 57.98 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।
By Election 2024: राजस्थान में तीन बजे तक कहां-कितना मतदान
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग में सबसे ज्यादा मतदान रामगढ़ की सीट पर दर्ज किया गया है। सबसे कम दौसा में हुआ है। देवली उनियारा में 49.82 फीसदी, चौरासी में 55.28%, रामगढ़ में 60.74 %, खींवसर में 58.03 %, दौसा में 44.38 % और सलूंबर में 48.30 फीसदी दर्ज हुआ है।
Bihar By Poll: 3 बजे तक कुल 45.30% फीसदी वोटिंग
बिहार में चार सीटों पर जारी उपचुनाव के तहत मतदान में दोपहर 3 बजे तक कुल 45.30% फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 47.73% मतदान दर्ज हुआ है। वहीं इमामगंज में 46.98 फीसदी, तरारी में 42.70 और बेलागंज में 43.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
Rajasthan By Election: दुल्हन ने वोट डाला
राजस्थान: दौसा विधानसभा उपचुनाव के लिए दौसा के एक मतदान केंद्र पर एक दुल्हन ने वोट डाला। दुल्हन खुशी ने कहा,"कल मेरी शादी की रस्में संपन्न हुईं और आज विदाई की रस्मों से पहले मैं वोट डालने आई हूं। मतदान बहुत जरूरी है और सभी को मतदान करना चाहिए।"
Bihar By Poll: 4 सीटों पर 1 बजे तक 34.77% मतदान
बिहार की चार सीटों पर एक बजे तक 34.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा इमामगंज में 38.17% मतदान हुआ है। वहीं रामगढ़ सीट पर 34.43 फीसदी, तरारी में 30.90 और बेलागंज में 35.51 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
Wayanad By Polls: राहुल गांधी की अपील
वायनाड में जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा,"मैं वायनाड में अपने परिवार से संपर्क कर रहा हूं - इस चुनाव में, मेरी बहन प्रियंका गांधी संसद में आपकी आवाज बनने के लिए तैयार हैं। वह सिर्फ़ एक प्रतिनिधि से कहीं बढ़कर होंगी - वह आपकी बहन, आपकी बेटी और आपकी वकील होंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि वह वायनाड की पूरी क्षमता को सामने लाने में मदद करेंगी। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि बाहर आएं, वोट करें और उनका समर्थन करें। आइए हम सब मिलकर एक शानदार जीत सुनिश्चित करें!"
Bihar By-Polls: जानिए अब तक का वोटिंग प्रतिशत?
Bihar By-Polls 2024: 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए अब तक का वोटिंग प्रतिशत?
Karnataka By Poll: जानिए खास बातें
Karnataka By-Election 2024: चन्नापटना, शिग्गन और संदूर में जारी है मतदान, जानिए खास बातें
Chhattisgarh By Poll: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट वोटिंग
रायपुर, छत्तीसगढ़: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने कहा, "यह चुनाव रायपुर दक्षिण का है... जहां एक तरफ 34 वर्षीय सक्रिय युवा है और दूसरी तरफ 64 वर्षीय निष्क्रिय व्यक्ति मैदान में है। वे दो बार महापौर और एक बार सांसद के रूप में काम कर चुके हैं। फिर भी ऐसा कोई काम उन्होंने नहीं किया है जिसके आधार पर जनता को उन्हें वोट देना चाहिए।"
Assam Bypolls: सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी वोटिंग
Assam Bypolls: 5 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान
लोकतंत्र में मतदान परम कर्तव्य-शिवराज सिंह चौहान
सीहोर, मध्य प्रदेश: वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "लोकतंत्र में मतदान परम कर्तव्य है, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मतदान अवश्य करें। यह क्षेत्र, यह परिवार भाजपा का है, लोगों को भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। रमाकांत भार्गव यहां रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। झारखंड में पहले चरण का मतदान चल रहा है, लोग भाजपा, NDA को वोट देने निकले हैं। JMM-कांग्रेस गठबंधन बुरी तरह हारेगा, हम दो तिहाई से अधिक मतों से जीतेंगे, हम विभाजन में विश्वास नहीं करते। अन्य दल, INDI गठबंधन विभाजन का काम कर रहे हैं। भाजपा जोड़ने का काम करती है।"
wayanad By Poll: प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
केरल: वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आज हर कोई बाहर आएगा और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करेगा, मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ी ताकत है जो संविधान ने लोगों को दी है और उन्हें इसका अच्छी तरह से उपयोग करना चाहिए।"
WB By Election: 'उपचुनाव में मिलेगा जवाब'
अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल: मदारीहाट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार राहुल लोहार कहते हैं, "मदारीहाट की जनता 2014 से भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का इस उपचुनाव में जवाब देगी। हम 100% जीतेंगे।"
Love Story: पूर्व PM के इस पोते को हुआ था पहली नजर में प्यार
Love Story: पूर्व PM के इस पोते को हुआ था पहली नजर में प्यार, पत्नी का है कांग्रेस से अटूट रिश्ता
r Wayanad Lok Sabha by-elections : प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में मतदान केंद्र का दौरा किया
वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में मतदान केंद्र का दौरा किया, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।
बहू के लिए बेटे को घर से निकाला,कौन हैं 'ठाकरे की पुत्रवधू'?
बहू के लिए बेटे को घर से निकाला, संपत्ति से भी किया बेदखल, जानिए कौन हैं 'ठाकरे की पुत्रवधू'?
वायनाड के लोग मुझे उनके प्यार...
वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वायनाड के लोग मुझे उनके प्यार और स्नेह का बदला चुकाने और उनके लिए काम करने और उनका प्रतिनिधि बनने का मौका देंगे। मुझे उम्मीद है कि हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेगा और वोट देग."
READ MORE
More From
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications