Waynad Bypolls: प्रियंका गांधी की किस्मत का फैसला आज, 14 लाख वोटर तय करेंगे भविष्य
केरल में वायनाड सीट पर आज उपचुनाव है। यहां से पहली बार चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस सीट पर है। यहां से पहले राहुल गांधी चुनाव जीते थे। राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन वायनाड सीट से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका गांधी यहां उपचुनाव में मैदान में हैं। केरल में कांग्रेस का यूडीएफ के साथ गठबंधन है। वायनाड सीट पर भाजपा की नव्या हरिदास और लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ के सत्यन मोकेरी प्रियंका गांधी को चुनौती दे रहे हैं।
वायनाड सीट पर चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया था। तकरीबन एक महीने से यहां सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अपना दम लगा रहे थे। वायनाड सीट को यूडीएफ का गढ़ माना जाता है। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि बदलते चुनावी समीकरण में यहां के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

वायनाड सीट पर उपचुनाव कई मायनों में अहम है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी प्रियंका गांधी के लिए यह उपचुनाव अग्निपरीक्षा है, क्योंकि इस उपचुनाव के नतीजे से यह तय होगा कि प्रियंका गांधी सक्रिय संसदीय राजनीति में उतर पाएंगी या नहीं।
वायनाड सीट पर तकरीबन 14 लाख मतदाता हैं, जबकि 16 उम्मीदवार यहां से मैदान में हैं। गौर करने वाली बात है कि केरल की वायनाड सीट के साथ ही चेलक्कारा विधानसभा सीट पर भी आज उपचुनाव है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications