Bihar By-Election 2024: 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए अब तक का वोटिंग प्रतिशत?
Bihar By-Election Voting: बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत वोटिंग जारी है। अब तक शाम 5 बजे तक चार सीटों पर कुल 51.36 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। इससे पहले 3 बजे तक चार 45.30 फीसदी वोटिंग हुई। 1 बजे तक चार सीटों पर कुल 34.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं 11 बजे तक 22.28 फीसदी और 9 बजे 9.53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
दोपहर 5 बजे तक सबसे ज्यादा बेलागढ़ सीट पर 53.45 % मतदान हुआ है। इसके अलावा इमामगंज में 49.72 फीसदी, रामगढ़ में 52.40 फीसदी और तरारी में 50.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी, इमामगंज के कुछ मतदान केंद्र शाम 4 बजे बंद हो गए हैं। इसके बाद नतीजे 23 नवंबर को आने की उम्मीद है।

इन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को 2025 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में चार में से तीन सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था। पिछले चुनाव में इन सीटों के विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 12 लाख से ज्यादा मतदाता 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विधानसभा सीट और उम्मीदवार
भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पकड़ बनाए रखने के लिए तरारी और रामगढ़ में चुनाव लड़ रही है। इस बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतर आई है, जो सभी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है और सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधन दोनों की रणनीतियों में परेशानी पैदा कर दी है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Bypoll 2024 Voting: 7 सीटों का पूरा अपडेट, किस प्रत्याशी के पक्ष में हो रही ताबड़तोड़ वोटिंग?
बता दें कि जीतन राम मांझी के गया से लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण आरक्षित सीट इमामगंज में दीपा मांझी चुनाव लड़ रही हैं। वह नीतीश कुमार सरकार में मंत्री संतोष सुमन की पत्नी हैं। बेलागंज में विश्वनाथ कुमार सिंह अपने पिता सुरेंद्र प्रसाद यादव की सीट को बरकरार रखने के लिए आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में 43 सीटों पर वोटिंग जारी, चेक करिए मतदान क्षेत्रों की पूरी लिस्ट
मतदाता की संख्या
मतदान में 1,277 से ज्यादा बूथ शामिल हैं, जिनमें से 1,196 बूथ ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। 12 लाख से ज़्यादा मतदाताओं में से लगभग 5.73 लाख महिलाएं और 19 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। उल्लेखनीय है कि 631 शतायु और 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के 11,510 से ज़्यादा मतदाता भी मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications