By-Election Result LIVE: राजस्थान, यूपी, बिहार में BJP का परचम, बंगाल में ममता दीदी का जलवा
By-Election Result Vote Counting: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों के साथ आज 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। हालांकि सिक्किम की दो सीटों पर 30 अक्टूबर को ही सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशियों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया था। ऐसे में अब 14 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों के रिजल्ट साफ हो गए हैं।
इन में उत्तर प्रदेश की 9 सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के परिणामों पर सबकी नजर रही। जहां-जहां उप चुनाव हुए हैं, उनमें राजस्थान की 7 सीटें, मध्य प्रदेश की 2 सीटें, गुजरात की 1, कर्नाटक की 3, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, केरल की 1, असम की 5, मेघालय की 1 और पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

इसके अलावा पंजाब की 4 सीटें, केरल- उत्तराखंड की एक सीट के साथ महाराष्ट्र की नांदेड़ और केरल की वायनाड़ लोकसभा सीट के भी नतीजे जारी हो गए हैं। ऐसे में उपचुनाव के जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग के साथ...













Click it and Unblock the Notifications