Election Result Highlights: झारखंड-महाराष्ट्र और उपचुनाव की VIP सीट का हाल, जानिए कौन जीता-कौन हारा?
Assembly Election Result Highlights: झारखंड की 81 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव के नतीजे आज (23 नवंबर) जारी हो गए हैं। महाराष्ट्र में पांच साल महायुति और झारखंड में इंडिया ब्लॉग की सत्ता रहेगी। इसी के साथ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में उपचुनाव सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यहां 9 सीटों पर बीजेपी ने 7 और सपा ने 2 सीटों पर जीत हासिल की।
यूपी सहित 14 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों के भी नतीजे आ गए, जहां उपचुनाव हुए है। इसी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी राजनीतिक डेब्यू सफल रहा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद वायनाड पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारी ठोकी, जहां 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

दिग्गजों की सीट का हाल?
इसके अलावा महाराष्ट्र में दो डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री सहित झारखंड में झामुमो नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सीट का भी रिजल्ट आ चुका है। ऐसे में पढ़िए झारखंड-महाराष्ट्र के दिग्गज उम्मीदवारों की सीट का क्या परिणाम रहा?
- Gandey Chunav Result 2024: गांडेय विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की नेता कल्पना सोरेन 14 हजार वोटों से जीत गई हैं। कल्पना ने बीजेपी की मुनिया देवी को हराया है।
- झारखंड की सिल्ली सीट से आजसू प्रमुख सुरेश महतो चुनाव हार गए हैं। JMM उम्मीदवार अमित यहां 23 हजार वोटों से जीते हैं।
- Ranchi Election Result: झारखंड की रांची सीट से बीजेपी के सीपी सिंह 21949 वोटों से जीते हैं। उन्होंने जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी को हराया है।
- Wayanad By Election: केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी 410931 वोटों से चुनाव जीती हैं। प्रियंका गांधी को कुल 622338 वोट मिले हैं।
- Jamshedpur East Chunav Results: जमशेदपुर पूर्व सीट पर रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू ने 42871 वोटों से चुनाव जीता है।
- Potka Election Result 2024: झारखंड की पोटका सीट से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा 27902 वोटों से चुनाव हार गईष। जेएमएम के संजीवन सरदार ने यहां जीत हासिल की है।
- झारखंड की धनवार सीट से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 72433 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने
- Seraikella Chunav Results 2024: सरायकेला सीट पर चम्पाई सोरेन ने 119379 वोटों चुनाव जीता हैं।उन्होंने JMM के गणेश महली को हराया है।
- झारखंड चुनाव: बरहेट सीट से सीएम हेमंत सोरेन ने 95612 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के गमलियेल हेम्ब्रम को हराया है।
- महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा नेता अबू आजमी ने जीत दर्ज की है। वहीं एनसीपी के नवाब मलिक चुनाव हार गए हैं।
- माहिम से शिव सेना (यूबीटी) के महेश सावंत चुनाव जीत गए हैं। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे यहां हार गए।
- महाराष्ट्र की ठाणे जिले की कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा सीट से शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जीत हासिल की हैं।
- महाराष्ट्र चुनाव में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव जीता हैं।
- महाराष्ट्र चुनाव में पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने चुनाव जीता हैं।
- यूपी उपचुनाव में मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से मुलायम सिंह के दामाद और भाजपा उम्मीदवार अनुजेश चुनाव हार गए हैं। यहां सपा के तेजप्रताप यादव जीते हैं।
- झारखंड की दुमका सीट से जेएमएम नेता और हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन जीत गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications