केरल,ओडिशा,उत्तराखंड में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली, 02 मई। ओडिशा, केरल, उत्तराखंड की खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने ओडिशा की बजरंगनगर विधानसभा सीट, केरल की त्रिकक्कड़ा विधानसभा सीट, और उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि इन सभी सीटों पर उपचुनाव 31 मई को होगा। जबकि इन सभी सीटो पर चुनाव के बात मतदान 3 जून को होगा और परिणामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 4 मई को इस बाबत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, 11 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 16 मई है। चुनाव की प्रक्रिया को 5 जून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि केरल की त्रिकक्कड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीटी थॉमस का पिछले साल 22 दिसंबर को निधन हो गया था, जिसकी वजह से यह सीट खाली हो गई थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस सीट से उमा को मैदान में उतार सकती है। बता दें कि थॉमस चार बार विधायक रह चुके हैं जबकि एक बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 2016 और 20121 में थॉमस ने यहां आसानी से जीत दर्ज की थी। उन्होंने लेफ्ट के नेता सेबेस्टियन पॉल को बड़े अंतर से हराया था।
वहीं बजरंगनगर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां बीजेडी के विधायक किशोर कमार मोहंती की असामयिक मृत्यु की वजह से यह सीट खाली हुई है। 2019 में उन्होंने बड़े अंतर से यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी। बता दें कि तीनों ही विधानसभा सीटों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन के जरिए चुनाव कराया जाएगा। इन तीनों ही विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही यहां पर आचार संहिता को लागू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications