By Election: मैनपुरी लोकसभा सीट, बिहार और UP की 6 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए ताजा अपडेट

By Election: पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।

By Election

By Election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और खतौली, पदमपुर ओडिशा में, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। Ani के मुताबिक सुबह 9 बजे तक कुरहानी (बिहार) में 11%, पदमपुर (ओडिशा) में 8.50%, सरदाशहर (राजस्थान) में 5.27%, रामपुर (यूपी) में 3.97%, खतौली में 6.90% और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में 9.89% मतदान हुआ है।

Recommended Video

    Mainpuri ByElection 2022: Shivpal Yadav ने BJP और पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी* News

    उपचुनाव के लिए व्यापक इंतजाम

    चुनाव अधिकारियों ने उपचुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की बहू सपा नेता डिंपल यादव अपनी सीट बरकरार रखने के लिए मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है।

    तगड़ा है मुकाबला

    यूपी के रामपुर सदर और खतौली में सपा विधायक आजम खान और भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। आजम खान को अभद्र भाषा के मामले में अयोग्य घोषित किया गया था। वहीं भाजपा विधायक 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में सजा का सामना कर रहे हैं।

    • अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के लंबी बीमारी के बाद निधन के बाद मतदान हो रहा है। उनकी इस सीट पर उनके बेटे अनिल कुमार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बीजेपी ने वहां से पूर्व विधायक अशोक कुमार को मैदान में उतारा है।
    • ओडिशा में पदमपुर सीट पर (बीजू जनता दल) बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है, जहां 10 उम्मीदवार कांटे की टक्कर के लिए मैदान में हैं।
    • पिछले महीने कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन के बाद छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने मृतक विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को सीट बरकरार रखने के लिए मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने एक पूर्व विधायक को मैदान में उतारा है। सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+