Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनिया गांधी के रिटायरमेंट के बाद रायबरेली से प्रियंका भरेंगी हुंकार!

Recommended Video

    Priyanka Gandhi may contest from Rae Bareli in 2019 Lok Sabha Election | वनइंडिया हिंदी

    रायबरेली। जिस तरह से राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी गई है और सोनिया गांधी ने खुद के सन्यास की घोषणा की उसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव रायबरेली की लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी मैदान में उतर सकती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गुरु गया प्रसाद का कहना था कि प्रियंका गांधी हमेशा से ही राजनीति में आना चाहती थीं। रायबरेली के जगदीश शुक्ला इस बात से काफी खुश हैं कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। जगदीश शुक्ला भी यह चाहते हैं कि प्रियंका गांधी राजनीति में आए। उनका परिवार हर वर्ष 1967 से हवन और गणेश आरती करता आ रहा है।

    PRIYANKA GANDHI

    जगदीश शुक्ला का परिवार 1967 से जब पहली बार इंदिरा गांधी यहां से सांसद बनी, हर बार हवन और गणेश आरती करता है जब भी यहां से कांग्रेस नेता अपना नामांकन भरता है। जगदीश कहते हैं कि मेरे पिता हमेशा कहते थे कि राहुल गांधी काफी शांत स्वभाव के हैं, उन्हें प्रियंका गांधी की जरूरत पड़ेगी, वह प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी से मिलती-जुलती कई समानताएं देखते थे। जिस तरह से गुजरात के चुनाव के दौरान राहुल गांधी का नाम गैर हिंदू रजिस्टर में लिखे जाने को लेकर विवाद उठा उसपर जगदीश का कहना है कि गांधी परिवार पूजा में हिस्सा लेता था, उन लोगों ने बालेश्वरजी मंदिर जोकि शिव जी का मंदिर है आता था, वह एक तस्वीर भी दिखाते हैं जिसमें गांधी परिवार पूजा करता दिख रहा है।

    आपको बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि अब मैं रिटायर हो रही हूं, सोनिया गांधी कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की भी नेता हैं, जिसमे संसद के दोनों सदनों के सदस्य होते हैं। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी सीपीपी की भी कमान राहुल गांधी को सौंप सकती हैं। आपको बता दें कि इस पद का गठन उस वक्त किया गया था जब सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष बनी थीं। संसद के दोनों सदनों में पार्टी का नेतृत्व करने वाले नेता सीपीपी के चेयरपर्सन को रिपोर्ट करते हैं।

    इसे भी पढ़ें- सर्वे में मोदी सबसे लोकप्रिय नेता, 79 फीसदी लोगों का मानना 2019 में फिर बनेंगे पीएम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+