मशहूर बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर एटलस रामचंद्रन का निधन

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस सेक्टर से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां मशहूर बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर एमएम रामचंद्रन का निधन हो गया। उनको एटलस रामचंद्रन के नाम से जाना जाता था। दुबई के एक अस्पताल में उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। वो 80 वर्ष के थे, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रामचंद्रन के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन समेत कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

businessman

जानकारी के मुताबिक रामचंद्रन अपने दुबई स्थित घर में थे। वहां पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। वहां पर रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका जन्म 1942 में केरल के त्रिशूर जिले में हुआ था। वैसे तो उनका निवेश कई सेक्टर्स में था, लेकिन सबसे ज्यादा फेमस एटलस ज्वैलरी थी। जिसके अनोखे विज्ञापन के लिए रामचंद्रन फेमस थे। एटलस ज्वैलरी ग्रुप की शुरुआत तीन दशक पहले हुई थी, जिसके 50 से ज्यादा ब्रांच कुवैत, सऊदी, यूएई में हैं। केरल में भी उनके कई ब्रांच हैं।

एटलस ग्रुप ने हेल्थकेयर, रियल एस्टेट और फिल्म सेक्टर में भी कदम रखा है। रामचंद्रन के करीबियों के मुताबिक उन्हें फिल्मों का काफी शौक था, जिस वजह से कुछ फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की, जबकि कई में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम किया। फेमस मलयालम फिल्में वैशाली और सुकृतम का निर्माण रामचंद्रन ने ही किया था। साल 2015 उनके लिए काफी बुरा रहा, जहां उनको वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें तीन साल की जेल हुई। उनके परिवार में पत्नी इंदिरा और दो बच्चे हैं।

सीएम ने जताया शोक
सीएम पिनाराई विजनय ने रामचंद्रन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी से बिजनेसमैन बने रामचंद्रन ने हमेशा गरीबों की मदद की। वो ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने मलयाली एनआरआई के साथ हमेशा संपर्क बनाए रखा। दुबई में सार्वजनिक मंचों और सांस्कृतिक समारोहों में उनकी सक्रिय उपस्थिति थी। मुख्यमंत्री ने उनके फिल्मी करियर की भी सराहना की।

-oi91114.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+