आनंद महिंद्रा को भाया नीदरलैंड का ये पुल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पूछा, 'क्या हम ऐसा कर सकते हैं'
नीदरलैंड के एक एक्वाडक्ट्स पुल की वीडियो शेयर कर बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने नितिन गडकरी से कहा कि क्या हम ऐसा कर सकते हैं?
महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट से अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। कभी वो किसी शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ करते हैं तो कभी किसी के संघर्ष पर अपनी राय रखते हैं। वहीं, आनंद्र महिंदा ने हाल ही में एक ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपनी इच्छा जाहिर की है।
बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने नीदरलैंड के वेलुवेमेयर एक्वाडक्ट्स ब्रिज का एक वीडियो साझा करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए कहा कि किसका इंतजार? क्या हम भी ऐसा कर सकते हैं नितिन गडकरी जी? उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। कुछ यूजर्स ने जहां ऐसे पुल को भारत में देखने की इच्छा जताई। वहीं, कुछ यूजर्स ने मौजूदा हालातों पर व्यंग टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए।
पूर्वी नीदरलैंड के इस वाटर ब्रिज की ये खासियत है कि इसको सड़क के ऊपर बनाया गया है। वहीं, नीचे सड़क पर रोजाना 28 हजार वाहन गुजरते हैं। खास बात ये है कि वेलुवेमीर ब्रिज महज 3 मीटर चौड़ा है, जिसमें से केवल छोटी नावें ही गुजर सकती हैं। ये जल पुल के नीचे की सड़क मुख्य भूमि को फ्लेवोलैंड प्रांत से जोड़ती है। इंजीनियरिंग की कारीगरी का मिसाल ये पुल 25 मीटर लंबा है।












Click it and Unblock the Notifications