उत्तराखंड: बदरीनाथ हाइवे पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, 23 यात्री घायल
देहरादून: बदरीनाथ हाइवे पर पर कर्णप्रयाग से पीछे कालेश्वर के पास ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए आ रही एक बस अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे उसमे सवार 28 लोगों में से 23 लोग घायल हो गये है। जिसमें से पांच सामान्य घायल है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती किया गया है। जहां सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आ रही बस संख्यया यूके07 पीए3477 कालेश्वर के पास चालक से मोड़ न कटने के कारण बस 20 मीटर नीचे जा गिरी। जिससे उसमें सवार 28 लोगों में से 23 लोग घायल हो गये है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला तथा उन्हें उपचार के लिए 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को सामान्य बताया है। घायलों में थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती करया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अन्य पांच समान्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बार चिकित्सकों ने स्थिति सामान्य बताई है।
घायलों की सूची-
अभिनंदन, एडीए कॉलोनी नैनी इलाहबाद
रामेश, रवि शंकर नगर भोपाल
कमला देवी, बरखेडी कला, भोपाल
सावित्री देवी, दुमका, झारखंड
सरोज देवी, भागलपुर, बिहार
सरिता देवी, पटना सिटी, बिहार
विम्मी कपूर, पटना सिटी, बिहार
राम कृष्ण कल्याण, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
जसमेर कौर, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
देव कल्याण, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
करन, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
लज्जा देवी, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
निर्मला, सेक्टर 70, चंडीगढ
रिया, सेक्टर 70, चंडीगढ
गुरमेर कौर, नाभा, पंजाब
विद्या, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
निधि, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
वैशाली, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
कान्ता, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
शीला देवी, बिलोदा, लुधियाना
किरन वाल, बिलोदा, लुधियान
राम स्वरुप, 218, विवेक बिहार, अम्बाला
कैलाश रानी, 218 विवेक बिहार, अम्बाला
सामान्य घायल
प्रदीप शर्मा, फरीदपुर, बरेली,
शारदा देवी, फरीदाबाद
चाहत, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
प्रेम लता, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब
मीना रानी, गीता भवन रोड, सुनाम, संगूर, पंजाब












Click it and Unblock the Notifications