वर्द्धमान बम ब्लास्ट: बम मेकर इब्राहिम शेख की जुबानी पूरी कहानी

कोलकाता। बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन का सक्रिय सदस्य और वर्द्धमान बम ब्लास्ट के आरोपी इब्राहिम शेख को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बम बनाने का काम करने वाले इब्राहिम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। [पढ़ें- बंगाल के अवैध मदरसों में रची जा रही आतंकी हमलों की साजिश]

गिरफ्तार आरोपी इब्राहिम के पास से देशी रिवाल्वर, छह कारतूस, चार देशी बम, एक मोबाइल का चिप जिसमें जिहाद से संबंधित आपतिजनक सामग्री है। छानबीन में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक बड़ी संख्या में आतंकवादियों की भर्ती की जा रही थी। शेख से पूछताछ में जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक जमात उल मुजाहिद्दीन बहुत सक्रिय है और किसी भी कार्य को अंजाम देने में सक्षम है। तो आईए वर्द्धमान ब्लास्ट की पूरी कहानी जानते हैं इब्राहिम शेख की जुबानी।

हर कभी हार नहीं मानते

2 अक्टूबर 2014 को बर्द्धमान के एक घर में जो ब्लास्ट हुआ था वो जेएमबी का बड़ा ट्रायल था। इस घर में भारत और बांग्लादेश के आतंकी मौजूद थे। शुरुआत में कुछ छोटे आतंकी ही पुलिस के हत्थे चढ़े लेकिन जेएमबी के आला आतंकी अपने मंसूबे को अंजाम देने में लगे रहे। शेख ने बताया कि झारखंड एक ऐसी जगह है जहां जेएमबी के ज्यादातर आतंकी छुपते हैं और वहीं से संगठन के लिए भर्ती की प्रक्रिया चलाते हैं। एनआईए के एक ऑफिसर ने वनइंडिया को बताया कि शेख की गिरफ्तारी के बाद से बम बनाने की ट्रेनिंग और भर्ती प्रक्रिया फिलहाल के लिए रुक गई है। पूछताछ में शेख ने जो बताया है वो इशारा करता है कि वर्द्धमान के बाद जेएमबी एक और धमाके को अंजाम देने की फिराक में है।

खेल अभी बाकी है

पूछताछ में पुलिस को सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं। पुलिस को एक मेमोरी कार्ड से वीडियो मिल है जिसे दिखाकर वो आतंकियों की भर्ती करते हैं। एनआईए के ऑफिसरों ने इसे कंफर्म भी किया है। इसके अलावा इब्राहिम के पास से देशी रिवाल्वर, छह कारतूस, चार देशी बम, एक मोबाइल बरामद किया गया है।

बम बनाने की ट्रेनिंग देता था इब्राहिम शेख

इब्राहिम शेख ने कबूल किया है कि वो एक प्रोफेशनल बम मेकर है। उसने बताया कि उसका काम है स्थानिय लोगों को संगठन से जोड़ना और उन्हें बम बनाने की ट्रेनिंग देना। स्थानिय लोगों को जोड़ने के पीछे के कारण बताते हुए शेख ने कहा कि अब जेएमबी नहीं चाहती कि उसका नाम जोड़ा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+