बुराड़ी केस: रजिस्टर से खुलासा, 'आत्मा' कहती थी बच्चे मोबाइल-टीवी से दूर रहें!
नई दिल्ली। बुराड़ी केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इन खुलासों का सबसे बड़ा सोर्स वो डायरी और रजिस्टर हैं, जिन्हें जांच टीम ने बुराड़ी के उस घर से बरामद किए जहां एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हुई थी। क्राइम ब्रांच को मिले रजिस्टर में एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है और वो ये है कि घरवालों को 'आत्मा' निर्देश दिया करता था। ऐसा इसलिए क्योंकि बरामद हुए रजिस्टर में एक जगह पर घर के बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा था कि उन्हें मोबाइल, सोशल मीडिया और टेलीविजन से दूर रहना चाहिए।

पिता की तरह 'आत्मा' देती थी निर्देश
क्राइम ब्रांच ने बताया कि रजिस्टर में लिखा है कि अगर बच्चे मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे और ज्यादा टीवी देखेंगे तो इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर होगा। ऐसे में बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रहना चाहिए। जानकारी के मुताबिक रजिस्टर में लिखी हिदायतों को बच्चे मानते भी थे। इस बात की पुष्टि परिवार से जुड़े रिश्तेदारों के अलावा आस-पास के लोगों ने भी की है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करते नजर नहीं आते थे।

रजिस्टर में हुआ खुलासा
बुराड़ी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, परिवार के मुखिया भोपाल सिंह की मौत के बाद छोटा बेटा ललित अपने शरीर में पिता की आत्मा के आने का दावा करता था। पूरे परिवार को भी भरोसा हो चला था ललित के अंदर पिता भोपाल सिंह की आत्मा आती है। रजिस्टर में लिखे निर्देश भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि आत्मा घर के बच्चों को निर्देश दिया करती थी।

'लड़ाई-झगड़ा मत करो, ज्यादा टीवी मत देखो'
क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रजिस्टर में जो भी बातें लिखी हैं वो बिल्कुल वैसी ही हैं जैसे कोई पिता अपने बच्चों को समझाता है। इसमें अच्छी-अच्छी बातें लिखी थीं। जैसे कि आपस में मिलजुल कर रहो। एक-दूसरे से प्यार करो। लड़ाई-झगड़ा मत करो, ज्यादा टीवी मत देखो, मोबाइल फोन व्हाट्सएप आदि से दूर रहो। इसमें लिखा है कि अगर इनका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो इसका असर होगा। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होगा।

ललित करता था अपने शरीर में पिता की आत्मा के आने का दावा
रजिस्टर में लिखी बातों के पर गौर करें तो जिस दिन भी 'आत्मा' को जो बातें कहनी होती थीं, वो आकर कहती थी फिर बाद में ये 'आत्मा' ये कहकर जाती थी कि अब पता नहीं दोबारा कब आने को होगा, हालांकि जब भी अनुमति मिलेगी तो फिर से आ जाऊंगा।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications