जम्मू-कश्मीर: आग लगने के बाद तीन मंजिला इमारत ढही, 2 दमकलकर्मियों की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के तालाब तिल्लो इलाके में आग लगने के कारण एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिस वक्त इमारत ढही तब दमकलकर्मी अंदर आग बुझा रहे थे। इमारत के मलबे में तीन दमकलकर्मी फंस गए। अब खबर आई है कि इनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि एक अब भी मलबे में फंसा हुआ है। जिसे बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आग बीती रात करीब 3 बजे लगी थी। दमकलकर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। लेकिन तभी इमारत ढह गई। घटना में 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लकड़ी के स्टॉल में लगनी शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। जिसके बाद इमारत ढह गई।
जानकारी के मुताबिक अचानक जोरदार धमाका होने के बाद पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई। अंधेरा होने के कारण चारों ओर धुआं फैल गया था। सभी घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications