दिल्ली: लक्ष्मीनगर इलाके में गिरी 3 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली। राजधानी के लक्ष्मीनगर इलाके में शनिवार देर रात एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जताई जा रही है। मलबे से अभी तक 4 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित रूप में बाहर निकाला गया है। घायलों को गंभीर चोट आई है।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, कहा जा रहा है, जो इमारत गिरी है, उसकी हालत काफी खराब थी, उसके खस्ताहाल को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत भी की जा चुकी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और आखिरकार वो ही हुआ जिसका डर था, आज ये इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत के गिरने की वजह से आस-पास के रहने वाले लोग भी सदमे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications