चोरी के पैसों से बंगला बनाने वाला शातिर गिरफ्तार
ये चोर कोई आम चोर नहीं है, चोरी के पैसों से डेढ़ एकड़ जमीन में अपना खुद का बंगला बनाकर वीकेंड का मजा लेता था।
पुणे। लंबे समय से पुलिस से आंख मिचौली खेल रहे एक शातिर चोर को पुणे पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। ये चोर कोई आम चोर नहीं है, चोरी के पैसों से डेढ़ एकड़ जमीन में अपना खुद का बंगला बनाकर वीकेंड का मजा लेता था। इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोर के पास से 2 किलो सोना, 66 लाख रुपए, विदेशी करेंसी, बंदूक बरामद किया गया है। फर्जी पुलिस बनकर पुणे और आसपास के इलाके में बहुत लोगों को जाफर इराणी नामक चोर ने लूटा है, पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।


चोरी का मास्टरमाइंड जफर शाहजमान इराणी (उम्र 38, निवास लोणी कालभोर, पुणे ) को उसके साथीदार अमजद रमजान पठाण (उम्र 35, मूल निवासी उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को दोनों चोरों के बारे में खबर मिली थी कि ये काले रंग की होंडा युनिकॉर्न में पुणे के मंतरवाडी-उंड्री मार्ग कोंढवा में आनेवाले हैं, पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों चोरों को धर दबोचा। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा युनिट-5 को पेट्रोलिंग के दौरान खबरी द्वारा दोनों शातिर चोर की जानकारी मिली थी।


चैन स्नेचिंग, धोखाधड़ी, सेंधमारी, वाहनचोरी और बाकी अपराध मिलाकर अबतक 51 क्राइम किए जाने की बात काबूल की गई है। जफर ने पुलिस पूछताछ में ये भी बात कबूल की है कि उसने चोरी करके अपनी प्रॉपर्टी बनाई है। उसने डेढ़ एकड़ में अपना फॉर्म हाऊस बनाया है, जहां वो वीकेंड पर फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने अक्सर जाता है। पुणे के लोणी कालभोर में जो बंगला बनाया था, वो खास चोरी के सामानों को वहां रखने के लिए बनाया था। पुलिस ने ये सारा माल उसके घर से बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications