Budget Session: दूसरा चरण सोमवार से, सोनिया गांधी ने बनाई मोदी सरकार को घेरने की रणनीति
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 8 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, जयराम रमेश के साथ ही कांग्रेस के जी-23 ग्रुप में शामिल आनंद शर्मा ने भी हिस्सा लिया।
संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण कल 8 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सत्र में एक बार फिर किसानों आंदोलन का मुद्दा संसद में छाए रहने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications