राज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह- पाक सरकार का दिल ही जानता है, हमारी सेना से मिल रहा है कैसा जवाब

Budget Session: राज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह- पाक की हरकतों को हमारी सेना ने सीमा तक सीमित किया

नई दिल्ली। राज्यसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से बॉर्ड पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसका भारतीय सेना लगातार कड़ा जवाब दे रही है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है। उन्होंने ये भी बताया है कि अब तक 11 राफेल विमान भारत को मिल चुके हैं।

Securities Forces Have Restricted Paks Acts To Borders Only

सोमवार को राज्यसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, भारतीय सेना की जितनी सराहना की जाए, हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतों को सीमा तक सीमित कर दिया है। जहां तक भारत की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का सवाल है। यह तो पाकिस्तान सरकार का दिल ही बता सकता है कि भारत की सेना की ओर से कैसा जवाब मिला है।

राजनाथ सिंह ने बताया कि 2020 में संघर्ष-विराम उल्लंघन की 4629 घटनाएं हुईं । पाकिस्तान की ओर से इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने का उद्देश्य भारत में शांति को बाधित करना है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से संघर्ष-विराम उल्लंघन अक्सर इसलिए किया जाता है क्योंकि उनका भारत में पठानकोट हमला, उरी हमला जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने का इरादा होता है।

मार्च तक 17 और राफेल भारत आ जाएंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में बताया कि कहा कि अब तक के 11 राफेल विमान देश में आ चुके हैं और मार्च तक 17 और भारत के धरती पर आ जाएंगे। सभी स्वीकृत राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2022 तक भारतीय वायु सेना में शामिल हो जाएंगे। विदेश मंत्री ने ये भी बताया कि सरकार स्वदेशीकरण पर जोर दे रही रही है। 101 ऐसे आइटम हैं जो अब विदेशों से आयात नहीं किए जाएंगे बल्कि इसका निर्माण भारत में ही किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+