कृषि कानून: पीएम मोदी ने शादी में 'नाराज फूफी' से की विपक्ष की तुलना, कही ये बात

PM Modi on New Farm Laws: कोरोना महामारी के बीच संसद का बजट सत्र जारी है। इस बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब दिया। पहले तो उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की। इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राज्यसभा में इस बार भी पीएम मोदी अलग अंदाज में नजर आए और उन्होंने अपने शब्दभेदी बाण से पूरे विपक्ष को कटघरे में खड़ा कर दिया।

pm

Recommended Video

      Coronavirus : Maithilisharan की पंक्तियों से PM मोदी का तंज, विपक्ष पर यूं किया वार | वनइंडिया हिंदी

      कृषि कानूनों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन में नए कृषि कानूनों पर जमकर चर्चा हुई, लेकिन चर्चा में कानून की स्परिट पर बात नहीं हुई, शिकायत है लेकिन तरीका ठीक नहीं था। विपक्ष लंबे वक्त से इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रहा है कि बिना उनसे चर्चा हुए नए कृषि कानूनों को पास करवा दिया गया। इसके जवाब में पीएम ने कहा कि जब भी किसी परिवार में शादी रहती है, तो भी फूफी नाराज होकर कहती हैं, मुझे कहां बुलाया है। इतना बड़ा परिवार है तो रहता ही है।

      सुझाव पर अमल की कही बात
      पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि कोई भी कानून हमेशा के लिए नहीं होता है। उसमें समय-समय पर बदलाव किए जाते हैं। अगर विपक्ष कोई सुझाव देता है तो सरकार उस पर अमल करेगी। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को आंदोलन का पूरा हक है, लेकिन उन्हें वहां पर मौजूद बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने राज्यसभा में फिर से साफ किया कि MSP जैसे पहले था, वैसे है और आगे भी वैसा ही रहेगा।

      शरद पवार पर कही ये बात
      पीएम ने आगे कहा कि शरद पवार, कांग्रेस और हर सरकार ने कृषि सुधारों की वकालत की थी, लेकिन मैं अचानक उनके यूटर्न से हैरान हूं। आप आंदोलन के मुद्दों को लेकर इस सरकार को घेर लेते हैं लेकिन साथ-साथ किसानों को कहते हैं कि बदलाव बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से सीधे किसान के खाते में मदद पहुंच रही है। 10 करोड़ ऐसे किसान परिवार हैं जिनको इसका लाभ मिल गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+