आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वे

नई दिल्ली। आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वे 2019-2020 को संसद में पेश करेगी। बता दें कि वर्ष 2015-16 के बाद यह पहला मौका है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारण शनिवार को संसद में बजट पेश करेंगी। गौरतलब है कि बजट पेश होने से एक दिन पहले आर्थिक सर्वे को संसद में पेश किया जाता है। अहम बात यह है कि पहले बजट फरवरी के आखिरी हफ्ते में पेश किया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में इसे 1 फरवरी को पेश करने का फैसला लिया। जिसके बाद से एक नई परंपरा की शुरुआत हुई और अब बजट को 1 फरवरी को पेश किया जाता है।

बदल गई परंपरा

बदल गई परंपरा

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि 1 फरवरी को बजट पेश करने से बजट की पूरी प्रक्रिया 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगी, लिहाजा इसे 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष में लागू किया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे आम बजट को पेश करेंगी। बजट सत्र को दो चरण में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक बजट सत्र होगा जबकि इसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत 2 मार्च से होगी और यह 3 अप्रैल को खत्म होगी।

सरकार के सामने मुश्किल चुनौती

सरकार के सामने मुश्किल चुनौती

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के सामने बजट पेश करते समय जो सबसे बड़ी चुनौती है वह यह कि देश में बेरोजगारी की मार है और अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी हुई है, लिहाजा उन्हें इन दो अहम संकट से देश को बाहर निकालना मौजूद वित्त वर्ष की बात करें ती तीसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी से भी कम रही है। लिहाजा सरकार के लिए यह बड़ी चुनौती होगी कि ऐसा बजट लेकर सामने आए जिससे लोगों को राहत मिले और देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिले।

कब पेश होता है

कब पेश होता है

बजट सरकार बजट के जरिए सभी मतों में किए गए खर्च और राजस्व प्राप्ति का ब्यौरा देती है। सरकार देश को बताती है कि उन्होंने किन-किन योजनाओं पर साल भर में कितना खर्च करना है इसकी सभी जानकारी इस बजट में होती है। पहले की तरह एक बार फिर से रेल बजट को आम बजट का हिस्सा कर दिया गया है। 1 अप्रैल 2017 को एक फिर रेल बजट को आम बजट में शामिल कर दिया गया। आम बजट को फरवरी के अंतिम संसदीय कार्यकारी दिन को पेश किया जाता था। साल 2000 तक बजट शाम 5 बजे पेश होता था। इससे पहले ब्रिटिश शासन काल में भारत का बजट ब्रिटेन में दोपहर को पास होता था, जिसे बादमें बदलकर 5 बजे कर दिया गया। साल 2001 में एनडीए के शासन काल में बीजेपी के वित्त मंत्री यशवंत सिंह ने इस परंपरा को बदलते हुए बजट पेश करने का समय बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया गया। वहीं मोदी सरकार ने आम बजट पेश किए जाने का समय 1 फरवरी को तय कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+