'मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला', माफी की मांग के बीच संसद पहुंचे राहुल गांधी

हंगामे के बीच संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने लंदन में भारत विरोधी कोई बात नहीं की है।

 Congress MP Rahul Gandhi

Parliament Budget Session: संसद में बजट सेंशन का दूसरा चरण जारी है। सोमवार से शुरू हुआ सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ा हुआ है। विपक्ष जहां अडानी मामले में जेपीसी जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग कर रहा है तो दूसरी तरफ बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ लंदन वाले बयान को लेकर हमलावर है। जिसको लेकर संसद में जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में हंगामे और माफी की मांग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद पहुंचे हैं।

भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला: राहुल गांधी

अपने लंदन वाले बयान के बाद गुरुवार को संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जब मीडिया ने उनको भाषण के लिए बिना शर्त माफी मांगने की बीजेपी की मांग पर सवाल पूछा तो वह बिना बोले सीधे अंदर चले गए, हालांकि बाद में न्यूज एजेंसी एएनआई को राहुल गांधी ने कहा कि मैंने लंदन के सेमिनार में भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला। यदि वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं वही कहूंगा जो मुझे लगता है।

बीजेपी ने बताया देश का अपमान

बता दें कि एक तरफ जहां विपक्ष अडानी मामले पर लगातार संसद में अपनी मांग उठा रहा है तो दूसरी तरफ बीजेपी हाल ही में राहुल गांधी को लंदन के उनके बयान पर घेरे हुए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी के विदेश में दिए भाषण को भारतीय लोकतंत्र का अपमान बताया है। जिसके लिए सदन में आकर माफी मांगने की मांग की है।

खड़गे ने साधा बीजेपी पर निशाना

वहीं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा मकसद है कि अडानी मामले की जेपीसी जांच के संबंध में चर्चा होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि जेपीसी बने, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। सरकार सुन नहीं रही है, सरकार के मंत्री और बीजेपी सांसद सदन को बंद करने के लिए हंगामा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+