Budget 2026 से महिलाओं को हैं ये उम्मीदें, वित्त मंत्री खोल सकती हैं आधी आबादी के लिए अपना पिटारा
Budget 2026: भारत सरकार की वित्त मंत्री संसद में केंद्रीय आम बजट पेश करेंगी। इस बजट को लेकर देश के हर वर्ग की निगाहें टिकी हैं, वहीं महिलाओं को भी इस बार के बजट से खास उम्मीदें हैं। महिलाओं की अपेक्षाएं केवल मंहगाई से राहत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर ठोस कदमों की आस लगाए बैठी हैं।
महिलाएं बजट से ऐसे फैसलों की उम्मीद कर रही हैं जो उनकी सुरक्षा, सेहत, पढ़ाई और कमाई को मजबूत बना सकें। खास तौर पर महिलाओं की डिमांड महंगाई कम करने और महिला-केंद्रित योजनाओं को और बेहतर किया जाना है।

कम हो महंगाई, कम हो गैस सिलेंडर का दाम
महिलाओं की डिमांड है कि बजट में सामान्य और मध्यमवर्गीय महिलाओं की ज़रूरतों का ध्यान रखा जाए। उनकी मांग है कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजाें और खाने-पीने और घरेलू सामान के दाम कम हों, ताकि घर चलाना आसान हो सके। उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आधे करने की भी मांग है। महिलाओं का मानना है कि मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार ठीक से जीवन चला पाएंगे।
महिला-केंद्रित कल्याण योजनाओं पर ज़ोर
पिछले बजट में Mission Shakti, Sambal, Samarthya, Beti Bachao Beti Padhao और One Stop Centres जैसी योजनाओं को समर्थन मिला था। इस बार महिलाओं को उम्मीद है कि इन योजनाओं का दायरा और बजट दोनों बढ़ेंगे, ताकि महिला सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण ज़मीनी स्तर पर और मजबूत हो सके।
रोजगार और स्किल डेवलपमेंट की ज़रूरत
महिलाएँ चाहती हैं कि बजट में कौशल विकास, ट्रेनिंग और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर ज़्यादा खर्च किया जाए। इससे उन्हें नौकरी पाने, खुद का काम शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के बेहतर मौके मिल सकेंगे।
आयकर और वित्तीय राहत की अपेक्षा
कामकाजी और स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को इनकम टैक्स में छूट और अन्य वित्तीय राहतों की उम्मीद है। अगर टैक्स का बोझ कम होता है, तो महिलाएँ अपनी कमाई का बेहतर इस्तेमाल बचत, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर कर सकेंगी।
स्वास्थ्य और शिक्षा पर खास ध्यान
महिलाओं को शिक्षा को लेकर भी उम्मीद जताई कि सस्ती और सुलभ शिक्षा पर सरकार खास ध्यान दे।महिला स्वास्थ्य, मातृत्व सुविधाएँ और बेटियों की शिक्षा हमेशा से अहम मुद्दे रहे हैं। बजट में इन क्षेत्रों के लिए खास प्रावधानों की मांग है, जिससे महिलाओं और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित और मजबूत बन सके।
बजट 2026 में महिलाओं को क्या मिल सकता है?
बजट के विशेषज्ञों के अनुसार इस बार देश की महिलाओं को वित्त मंत्री कई बड़ी सौगात दे सकती हैं।
- महिला-सशक्तिकरण योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन बढ़ाया जा सकता है
- महिला हेल्पलाइन, वन-स्टॉप-सेंटर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और मज़बूती मिल सकती है
- POSHAN 2.0 और मिशन वात्सल्य जैसी स्वास्थ्य व पोषण योजनाओं के लिए ज़्यादा फंड मिल सकता है
- स्किलिंग और स्वरोजगार में निवेश बढ़ने से महिलाओं को नए उद्योगों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications