Budget 2026 Chunav: वोट की जंग में बजट का दांव! बंगाल से तमिलनाडु तक, 5 चुनावी राज्य को क्या मिला? देखें लिस्ट
Budget 2026 Chunav: देश का आम बजट 2026 ऐसे वक्त पेश हुआ है, जब सियासी पारा अपने चरम पर है। अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और ठीक इसी बीच मोदी सरकार ने संसद में अपना बजट रख दिया। सवाल साफ है - क्या यह सिर्फ आर्थिक दस्तावेज है या चुनावी रणनीति का मजबूत हथियार?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को युवाओं, महिलाओं और विकास की रफ्तार से जोड़कर पेश किया, लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस बार का बजट चुनावी राज्यों को साधने की कोशिश भी है। आइए एक-एक कर समझते हैं कि बजट 2026 में इन पांच चुनावी राज्यों को क्या-क्या मिला और इसके पीछे की सियासी तस्वीर क्या कहती है।

1️⃣बजट 2026 में पश्चिम बंगाल को क्या मिला? (West Bengal Budget Benefits)
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नजर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के मजबूत किले पर है। यही वजह है कि बजट में बंगाल को लेकर खास घोषणाएं देखने को मिलीं।
- वित्त मंत्री ने दानकुनि (पूर्व) से सूरत (पश्चिम) तक एक नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया। इस कॉरिडोर से बंगाल और गुजरात के बीच माल ढुलाई तेज और सस्ती होगी, जिससे उद्योग और व्यापार को सीधा फायदा मिलेगा।
- इसके अलावा सिलीगुड़ी को वाराणसी से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन की घोषणा भी की गई। उत्तर भारत से पूर्वोत्तर और उत्तर बंगाल को जोड़ने वाली यह रेल लाइन आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार दे सकती है।
- ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में दुर्गापुर को एक बड़े हब के तौर पर विकसित करने की योजना भी सामने आई है। हालांकि, इन सबके बावजूद ममता बनर्जी ने बजट पर तंज कसते हुए कहा कि "बंगाल को कुछ नहीं मिला।" ऐसे में बजट को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।
2️⃣ केरल को बजट 2026 में क्या-क्या मिला? (Kerala Budget Gains)
- केरल को इस बजट में इको-टूरिज्म, हेल्थ और एग्रीकल्चर के जरिए साधने की कोशिश की गई है। रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर में केरल को शामिल किया गया है, जिससे राज्य के खनिज और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है। तटीय इलाकों में कछुओं के संरक्षण के लिए 'टर्टल ट्रेल्स' और पुलिकट झील के आसपास बर्ड-वॉचिंग ट्रेल्स बनाने की योजना भी सामने आई है।
- सबसे बड़ा दांव हेल्थ सेक्टर पर खेला गया है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से पांच रीजनल मेडिकल हब बनाने की घोषणा की गई है, जिनमें मेडिकल टूरिज्म, डायग्नोस्टिक और आयुष सेंटर शामिल होंगे। इससे डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए रोजगार के नए मौके बनेंगे। चूंकि केरल की बड़ी आबादी हेल्थ सेक्टर से जुड़ी है, इसलिए इसे राज्य के लिए बड़ा प्लस माना जा रहा है।
3️⃣तमिलनाडु को बजट से कितना फायदा? (Tamil Nadu Budget Highlights)
- तमिलनाडु में डीएमके सरकार है, लेकिन बीजेपी दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। बजट 2026 में तमिलनाडु को कई ऐसे सेक्टरों में शामिल किया गया, जो भविष्य की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
- रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और ओडिशा में विशेष मिनरल कॉरिडोर बनाने की घोषणा हुई। इसे देश की रणनीतिक जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है।
- पुलिकट झील के आसपास बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स विकसित करने और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात भी बजट में शामिल है। इसके साथ ही नारियल, काजू और कोको जैसी हाई वैल्यू फसलों को बढ़ावा देने की घोषणा ने तमिलनाडु के किसानों को राहत देने का संकेत दिया है। राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो यह तमिलनाडु के ग्रामीण और तटीय इलाकों को साधने की कोशिश मानी जा रही है।
4️⃣ असम को क्या मिला? (Assam Budget Focus)
- असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटना चाहती है और बजट में इसका साफ संकेत दिखता है। वित्त मंत्री ने तेजपुर में NIMHANS 2 स्थापित करने का ऐलान किया है, जो मानसिक स्वास्थ्य और ट्रॉमा केयर के लिए बड़ा केंद्र बनेगा। यह न सिर्फ असम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर के लिए अहम परियोजना मानी जा रही है।
- इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को जोड़ते हुए बौद्ध सर्किट के विकास की योजना भी प्रस्तावित की गई है। इससे पर्यटन बढ़ेगा और पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच मिलेगा।
5️⃣ पुडुचेरी को बजट में क्या मिला? (Puducherry Budget Reality)
पांच चुनावी राज्यों में शामिल पुडुचेरी के लिए बजट में कोई बड़ा अलग ऐलान नहीं किया गया। यही वजह है कि राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या केंद्र का फोकस बाकी राज्यों पर ज्यादा रहा।
बजट 2026: विकास या चुनावी दांव? (Budget 2026 Political Strategy)
कुल मिलाकर बजट 2026 सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं दिखता। इसमें विकास की बातें भी हैं और चुनावी गणित भी। बंगाल में कनेक्टिविटी, असम में हेल्थ और पूर्वोत्तर फोकस, तमिलनाडु-केरल में मिनरल्स, टूरिज्म और एग्रीकल्चर - हर राज्य के हिसाब से प्राथमिकताएं तय की गई हैं।
अब असली सवाल यही है कि क्या बजट की ये घोषणाएं वोट में बदल पाएंगी या जनता इसे सिर्फ चुनावी स्टंट मानेगी। इसका जवाब तो चुनाव नतीजे ही देंगे, लेकिन इतना तय है कि बजट 2026 ने चुनावी राज्यों की राजनीति को और गर्म कर दिया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications