Budget 2025: बजट में छिपा है 'बिहार विक्ट्री प्लान'! PM मोदी ने कैसे साधा एक तीर से दो निशाना?

Budget 2025: केंद्रीय बजट का एक बड़ा हिस्सा इस बार मिथिलांचल समेत पूरे बिहार पर फोकस रहा। मिथिला क्षेत्र के लिए पश्चिमी कोसी नहर परियोजना बड़ी सौगात मानी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मिथिलांचल के किसानों को इससे बड़ा फायदा होने वाला है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ इस क्षेत्र में बाढ़ जैसी भीषण समस्या से निजात मिल सकेगा। इसके अलावा बिहार में हवाई यातायात को बढ़ावा के साथ कई अहम मुद्दों का बजट में हल है। केंद्रीय बजट में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़े ऐलान के अपने राजनीतिक मायने भी हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में एयरपोर्ट सेवाओं में विस्तार करने की घोषणा की है। प्रदेश में उडान स्कीम के तहत देश के 120 नए स्थानों को एयरसेवा से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा विमान सेवाओं के विस्तार के लिए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई है। पटना एयरपोर्ट की क्षमता में व्यापक विस्तार के साथ बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

Budget 2025 focus on Bihar

बजट में मिथिलांचल पर फोकस के क्या है मायने

देश में पहली बार में देश के 100 जिलों को शामिल किया गया है, इनमें कई जिले बिहार के भी हैं। निर्मला सीतारमन ने अपने बजट में देश में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों का विकास करने का ऐलान किया है। बिहार में मौजूदा सरकार बीजेपी और जेडीयू गठबंधन की है। ऐसे में सियासत का सारा फोकस बिहार पर है। इसकी बड़ी वजह ये है कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव भी होने वाले हैं।

IIT पटना की क्षमता में की जाएगी वृद्धि

बिहार में शिक्षा के क्षेत्र को लेकर केंद्र ने बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि पटना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की क्षमता बढ़ाई जाएगी। वित्त मंत्री ने देश के पांच आईआईटी में अतिरिक्त 6,500 छात्रों को समायोजित करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देते हुए ये ऐलान किया।

फूड प्रोसेसिंग संस्थान की स्थापना
बजट 2025 में बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापना करने की घोषणा की गई है। इसके साथ मखाना की खेती कर रहे किसानों के लिए मखाना बोर्ड के गठन का ऐलान किया गया, जिससे मखाने की खेती में मदद मिलेगी। इसके किसानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मिथिलांचल के लिए बजट
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। हालांकि केंद्रीय बजट के जरिए उस घेराव को कमजोर की कोशिश की गई है। बजट में बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी और उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान बनाने के साथ फुटवियर-चमड़ा उद्योग को बढ़ाने का प्रस्ताव इसका एक प्रमाण है। केंद्रीय बजट में पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण क्षमताएं मजबूत करने में मदद करने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों के उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाकर उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+