Budget 2025: 'कुछ नया नहीं, सब घिसा-पिटा है', बजट पर बोले पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम

Chidambaram On Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें कई अहम घोषणाएं की गईं और टैक्सपेयर्स को राहत दी गई। हालांकि, इस बजट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सदस्यों ने वित्त मंत्री की तारीफ की है, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं।

पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने कहा कि इस बजट में कोई नया विजन नहीं दिखता। उनका आरोप था कि सरकार केवल पुराने रास्ते पर चल रही है, जो 1991 और 2004 की पिछली सरकारों के समान है और नए विचारों का कोई खाका नहीं दिखता। सरकार केवल घिसे-पिटे रास्ते पर चल रही है।

chidambaram jpg

बिहार चुनाव का बजट से कनेक्शन? चिदंबरम ने दिया यह बयान

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि बजट में बिहार केंद्रित घोषणाएं की गई हैं, जैसे मखाना बोर्ड की स्थापना, जो आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने यह कहा कि पिछले साल भी बिहार के लिए केंद्रीय बजट में 58,900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं घोषित की गई थीं।

पी. चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "इस बजट से ये साफ़ है कि सरकार का ध्यान केवल बिहार में कर चुकाने वाले मध्य वर्ग और वोटर्स को लुभाने पर है।" उन्होंने यह भी कहा कि वित्त मंत्री ने 2025-26 के लिए पूंजीगत खर्च में 1,02,661 करोड़ रुपये की वृद्धि की बात की, लेकिन उन्हें संदेह है कि सरकार इस लक्ष्य को पूरा कर पाएगी।

नहीं मिला रेलवे को उचित आवंटन

चिदंबरम ने कहा, "आर्थिक वृद्धि 6 से 6.5 प्रतिशत के बीच ही रहने की संभावना है, जो कि सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) द्वारा अनुमानित 8 प्रतिशत से काफी कम है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए।

चिदंबरम ने यह भी कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए बजट में कटौती की है। उन्होंने कहा, "रेलवे को उचित बजट आवंटन नहीं मिला है, और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए रेलवे के बजट में केवल मामूली वृद्धि की गई है।"

यह भी पढ़ें Budget 2025: 'पूंजीगत व्यय में नहीं की कमी, आयकर का हुआ सरलीकरण',बजट पेश करने के बाद बोलीं निर्मला सीतारमण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+