Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mudra loan: आत्‍मनिर्भर भारत की ओर एक कदम, MSME-स्‍वरोजगार को बढ़ावा, मुद्रा योजना में 20 लाख का लोन

Mudra loan Budget Highlights in Hindi: वित्‍त मंत्री निर्मला सीमारमण ने आज 23 जुलाई 2024 को आम बजट पेश करते हुए 'आत्‍मनिर्भर भारत' की ओर बड़ा कदम उठाया है। MSME-स्‍वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई घोषणाएं की हैं, उन्‍हीं में से एक है मुद्रा लोन योजना।

आज बजट 2024 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत माइक्रो यूनिट्स डिवेलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) के कर्ज की सीमा दस लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है। अब उद्योगों के लिए बिना सिक्‍योरिटी वाला कर्ज 20 लाख रुपए तक मिल सकेगा।

Budget 2024 Highlights

क्‍या है मुद्रा लोन योजना?

मुद्रा लोन योजना (Mudra Loan Yojana) के तहत गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को ऐसा कर्ज मुहैया करवाया जाता है, जिसके लिए आवेदक को वाणिज्यिक बैंकों, आरआरबी, लघु वित्त बैंकों, एमएफआई और एनबीएफसी को कोई सिक्योरिटी जमा कराने की ज़रूरत नहीं होती है। मुद्रा लोन योजना का कर्ज 5 साल में चुकाना होता है। इस पोर्टल www.udyamimitra.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुद्रा लोन योजना में आवेदन कैसे करें?

मुद्रा लोन योजना के तहत 20 लाख तका का कर्ज लेने के लिए सरकारी, प्राइवेट, विदेशी, सहकारी, और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के साथ ही NBFC या MFIs की नजदीकी शाखा में आवेदन दिए जा सकता है। आवेदन ऑनलाइफ व ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। मुद्रा लोन की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Mudra loan Yojana Budget 2024 Highlights

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. बैंक अधिकारी आपसे इन दस्तावेजों की मांग कर सकते हैं.

  1. कारोबार का प्लान
  2. पूरी तरह से भरा गया आवेदन फॉर्म
  3. आवेदक की फ़ोटो
  4. पहचान का प्रमाण (आधार, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज)
  5. निवास का प्रमाण (आधार, मतदाता पहचान पत्र, टेलीफोन बिल, बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज)
  6. आय का प्रमाण (आईटीआर, सेल्स टैक्स रिटर्न जैसे दस्तावेज)
  7. केवाईसी

अगर आप एससी, एसटी, ओबीसी या अल्पसंख्यक हैं, तो आवेदन के साथ इसकी पुष्टि के लिए प्रमाण-पत्र दें। अगर आपके पास कारोबार का रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस या कारोबार से जुड़ा कोई दूसरा प्रमाण पत्र है, तो उसे आवेदन के साथ जमा करना होगा। 50 हजार से कम लोन के लिए आमतौर पर आईटीआर की जरूरत नहीं पड़ती है।

मुद्रा लोन योजना टोल फ्री नंबर

मुद्रा लोन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 11 11 या 1800 11 0001 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों के लिए विशेष नंबर भी जारी किए गए हैं। जिसे यहां पर देख सकते हैं। अगर कोई बैंक अधिकारी मुद्रा लोन देने से मना करता है, तो इसकी शिकायत उस बैंक के उच्च अधिकारी से की जा सकती है।

सीतारण का लगातार सातवां बजट

केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। निर्मला सीतारमन बतौर वित्‍त मंत्री लगातार सातवीं बार आम बजट पेश कर रही हैं। 23 जुलाई को बजट पेश करते हुए सीतारमन ने कहा कि 'सरकार का फोकस गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर रहेगा। सरकार जॉब्स के अवसर बढ़ाएगी।'

आम बजट 2024 की खास बातें

JOB

1. पहली नौकरी वालों की 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।

Education Loan

2. देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए छात्रों को लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।

Farmer

3. देश में 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+