Budget 2024: आम बजट में आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला, Enrolment ID बंद करने का प्रस्ताव

Budget 2024 News in Hindi: आम बजट 2024 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कराधान उद्देश्यों (taxation purposes) के संबंध में आधार संख्या के स्थान पर आधार नामांकन आईडी (Aadhaar Enrolment ID) का उल्लेख बंद करने का प्रस्ताव रखा।

आधार नामांकन आईडी एक विशिष्ट पहचानकर्ता है, जो व्यक्तियों को उनके आधार पंजीकरण के समय सौंपा जाता है। ऐसे में अब बजट 2024-25 में वित्त मंत्री सीतारमण ने आधार नंबर की जगह आधार नामांकन आईडी का जिक्र बंद करने का प्रस्ताव रखा।

Aadhaar Enrolment ID

बता दें कि आधार नामांकन आईडी एक अस्थायी संदर्भ संख्या के रूप में कार्य करता है, जिसका उपयोग आधिकारिक आधार संख्या जारी होने से पहले आधार आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।

नामांकन आईडी में आम तौर पर 14 अंकों की संख्या और 14 अंकों की तारीख की मुहर होती है, जो एक साथ नामांकन प्रक्रिया की निगरानी करने में मदद करती है।

मालूम हो कि नामांकन आईडी उस पावती पर्ची से प्राप्त की जा सकती है, जो आपको आधार नामांकन के समय प्राप्त हुई थी। रसीद के शीर्ष पर 14 अंकों की नामांकन संख्या (XXX/XXXXX/XXXXX) और नामांकन की 14 अंकों की तारीख और समय (dd/mm/yyyy hh:mm:ss) शामिल है। ये 28 अंक मिलकर आपकी नामांकन आईडी यानी eID बनाते हैं।

अपना आधार नामांकन आईडी कहां खोजें?

जिन लोगों को अपना आधार नामांकन आईडी ढूंढ़ने की आवश्यकता है, वे इसे प्रारंभिक पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आधार नामांकन पावती रसीद में पा सकते हैं। यह रसीद आधार नामांकन केंद्र द्वारा प्रदान की जाती है और इसमें नामांकन आईडी और नामांकन की तिथि और समय दोनों शामिल होते हैं।

नहीं हैं तो ऐसे प्राप्त करें रसीद?

यदि आपके पास अब रसीद नहीं है, तो आप आधार वेबसाइट पर जा सकते हैं और 'आधार स्थिति जांचें' सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। आपको अपनी नामांकन आईडी प्राप्त करने के लिए नामांकन के दौरान दिए गई डिटेल, जैसे नामांकन की तिथि और समय, दर्ज करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+