सीतारमण का सबसे छोटा बजट भाषण: 92 मिनटों में हुआ खत्म, कभी लगातार बोली थीं 2 घंटे 42 मिनट

सीतारमण का सबसे छोटा बजट भाषण: 92 मिनटों में हुआ खत्म, कभी लगातार बोली थीं 2 घंटे 42 मिनट

नई दिल्ली, 01 फरवरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार अपना बजट भाषण लगभग 92 मिनट में पूरा किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अब तक या ये सबसे छोटा बजट भाषण है। बजट 2022 भाषण का पूरा वक्त 92 मिनट 6 सकेंड है यानी लगभग डेढ घंटा। साल 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारम ने एक घंटा 50 मिनट तक बजट भाषण दिया था। निर्मला सीतारणम के नाम ही सबसे लंबा बजट भाषण देने का भी रिकॉर्ड है। निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को केंद्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट तक बजट स्पीच देकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड भी निर्मला सीतारमण के नाम

लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड भी निर्मला सीतारमण के नाम

साल 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट तक बजट भाषण पेश किया था। जिसके बाद निर्मला सीतारमण सबसे लंबा बजट भाषण देने वालीं भारत की वित्त मंत्री बन गई हैं। उनके इस बजट भाषण में कुल 18 हजार 926 शब्द थे। हालांकि बजट भाषण देते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसलिए आखिर के 2 पन्ने वो नहीं पढ़ पाई थीं। नहीं तो बजट 2020 और भी लंबा होता।

जानिए किसने पेश किया है अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण

जानिए किसने पेश किया है अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण

भारत में अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में तत्कालीन वित्त मंत्री हीरूभाई मुल्जीभाई पटेल ने बनाया था। इसमें 800 शब्द थे। हालांकि निर्मला सीतारमण ने सबसे लंबा बजट भाषण 2020 में जरूर दिया था लेकिन ये अधिकतम शब्दों वाला सबसे लंबा बजट भाषण नहीं था। 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के तहत मनमोहन सिंह ने 18,650 शब्दों का सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ा था। लेकिन उन्होंने वक्त 2 घंटे 42 मिनट से कम लिया था। 2018 में वित्त मंत्री अरुण जेटली के भाषण में 18,604 शब्द थे

निमर्ला सीतारमण के चार बजट भाषणों का टाइम जानें?

निमर्ला सीतारमण के चार बजट भाषणों का टाइम जानें?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (01 फरवरी) को अपना चौथा केंद्रीय बजट-2022 संसद में पेश किया है। मौजूदा कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए यह दूसरा पेपरलेस बजट भी था।

- बजट 2022- 1 घंटा 31 मिनट
-बजट 2021- 1 घंटा 50 मिनट
- बजट 2020- 2 घंटा 42 मिनट
- बजट 2019- 2 घंटा 15 मिनट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+