Budget 2021: बजट सत्र से पहले विपक्ष ने दिखाए तेवर, 16 दल राष्ट्रपति के भाषण का करेंगे बहिष्कार
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है, ऐसे में बजट सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। एक तरफ जहां किसान पिछले कई महीनों से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ संसद के भीतर विपक्ष एक बार फिर से संसद के भीतर सरकार को कृषि कानूनों को लेकर घेरने की की पूरी तैयारी कर रही हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने बजट सत्र शुरू होने से पहले ही अपने तेवर साफ कर दिए हैं। आजाद ने कहा कि विपक्ष के 16 दल 29 जनवरी को होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे। आजाद ने कहा कि हम 16 दलों की ओर से बयान जारी करने जा रहे हैं कि कल होने वाले राष्ट्रपति के भाषण का हम बहिष्कार करेंगे, इसकी मुख्य वजह यह है कि कृषि बिलों को सदन में जबरन विपक्ष के बिना पास कराया गया है।
Recommended Video

कांग्रेस के अलावा जो अन्य दल राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे उसमे एनसीपी, शिवसेना, टीएमसी, डीएमके, जेकेएएस, समाजवादी पार्टी, राजद, सीपीआईएम, सीपीआई, आईयूएमएल, आरएसपी, आरडीपी, एमडीएमके, केरल कांग्रेस, एआईयूडीएफ शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कृषि कानुनों को लेकर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि सच यह है कि अधिकतर किसान कृषि कानूनों को अच्छे से जानते नहीं हैं, अगर उन्हें इसकी सही जानकारी दी जाती तो पूरे देश में इसके खिलाफ भारी विरोध हो रहा होता। देश जल रहा होता। राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार से अपील कर रहे हैं कि इन तीनों ही कृषि कानूनों को सरकार वापस ले। राहुल गांधी आरोप लगाते आ रहे हैं कि सरकार की नीतियां सिर्फ 4-5 उद्योगपतियों की मदद के लिए हैं।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता? -
Iran USA War: ट्रंप की डेडलाइन को ईरान ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज स्ट्रेट पर लिया सबसे बड़ा फैसला, तबाही तय!












Click it and Unblock the Notifications