Budget 2021:इस गर्मी के मौसम में महंगा पड़ेगा ठंडी हवा और पानी
Budget

अब महंगा पड़ेगा ठंडी हवा और पानी
मौजूदा समय में देश में सिर्फ 40 फीसदी रेफ्रेजरेटरों के लिए कंप्रेशर उत्पादित करने की क्षमता है, जबकि एसी (AC) में इस्तेमाल होने वाले कंप्रेशर की सिर्फ 20 फीसदी जरूरत ही घरेलू उत्पादन से पूरी हो पाती है। बजट में ऐसे उपकरणों पर 2.5 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी (Basic customs duty)बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद निर्माताओं का कहना है कि इसके चलते रेफ्रिजरेटरों और एसी की कीमत 100 से लेकर 500 रुपये तक बढ़ सकती है। बजट में इन दोनों प्रोडक्ट के कंप्रेशरों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बाद यह मौजूदा 12.5 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो जाएगी। बता दें कि प्रोडक्ट की कीमत में कंप्रेशर की लागत करीब 25 से 30 फीसदी रहती है।
Recommended Video

आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन
वैसे माना जा रहा है कि इससे देश में कंप्रेशर बनाने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। मसलन, कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कमल नंदी ने कहा है, 'चरणबद्ध मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम के तहत कंपोनेंट इको-सिस्टम तैयार करने के लिए इंडस्ट्री ने वास्तव में कंप्रेशर पर ड्यूडी बढ़ाने के लिए संघर्ष किया है।' नंदी जो कि गोदरेज अप्लायंसेस के बिजनेस हेड भी हैं, उन्होंने कहा है कि ड्यूटी बढ़ाने और एसी के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव (PLI) स्कीम से इस सेक्टर में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। वहीं पैनासोनिक इंडिया के सीईओ मनीष शर्मा ने कहा है कि ड्यूटी बढ़ने से करीब 0.6 फीसदी भार बढ़ेगा। उनका कहना है,'दो बड़ी कंपनियां पहले ही कंप्रेशर प्लांट लगा रही हैं, जो कि कोविड की वजह से बाधित हुई थीं। अब इन प्रोजेक्ट को समर्थन मिलेगा।'

कम कीमत वाले प्रोडक्ट खरीद सकते हैं उपभोक्ता
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Finance minister Nirmala Sitharaman ) ने कहा है कि घरेलू इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से इजाफा हुआ है और ज्यादा तादाद में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कस्टम ड्यूटी की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा, 'हमारी कस्टम ड्यूटी नीति की दो लक्ष्य होनी चाहिए, डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करना और भारत को ग्लोबल वैल्यू चेन में शामिल करके निर्यात बढ़ाने में मदद करना। अब कच्चे माल तक आसान पहुंच और वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट के निर्यात पर जोर दिया जा रहा है।' ब्लू स्टार के एमडी बी थियागराजन ने कहा है कि कंप्रेशर पर थोड़ी ड्यूटी बढ़ाने वाला स्वागत योग्य राहत कमोडिटी प्राइस बढ़ाने के बाद आया है। वे बोले, 'यह ड्यूटी हाइक बहुत ही कम है और हम इसे निकाल लेंगे। केवल ये हो सकता है कि उपभोक्ता कीमतों में इजाफे के चलते कम दाम के प्रोडक्ट खरीदें, क्योंकि हाल ही में कीमतें बढ़ी हैं।'

हाल ही में बढ़ी थीं इन प्रोडक्ट की कीमतें
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ही एसी और रेफ्रिजरेटर की कीमतें 7 से 15 फीसदी तक बढ़ी थीं, क्योंकि स्टील, कॉपर, एल्युमीनियम की कीमतें बढ़ी हैं और माल भाड़े में इजाफा हुआ है। नंदी के मुताबिक स्टील में ड्यूटी घटने से भी असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि व्हाइट गुड्स इंडस्ट्री साउथ कोरिया से विशेष स्टील की आयात करता है, जिसके साथ भारत का पहले से ही मुक्त व्यापार समझौता है और इसलिए उसपर कोई ड्यूटी नहीं लगती।












Click it and Unblock the Notifications