Budget 2020: अमित शाह बोले- 5 ट्रिलियन डॉलर वाली भारतीय अर्थव्यवस्था के संकल्प को आगे बढ़ाएगा

नई दिल्ली- गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय बजट की जमकर तारीफ की है और कहा है कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की मोदी सरकार के संकल्प को और आगे बढ़ाएगा। उन्होंने नए टैक्स सिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग सिस्टम और ईज ऑफ डुइंग बिजनेस को लेकर बजट में किए गए प्रावधानों को काफी प्रभावकारी बताया है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबसे लंबे वक्त के ऐतिहासिक बजट भाषण में अगले वित्त वर्ष के लिए कुल 30,42,230 करोड़ का बजट पेश किया है।

Budget 2020,Amit Shah said - will carry forward the resolve of the US$ 5 trillion Indian economy

शनिवार को पेश के गए आम बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी खूब तारीफ की है। शाह के मुताबिक, 'बजट में, मोदी सरकार ने कर प्रणाली को युक्तिसंगत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना, बैंकिंग प्रणाली को मजबूत करना, निवेश को बढ़ावा देना और व्यापार करना आसान बनाने से भारत को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को और आगे बढ़ाएगा।'

गौरतलब है कि 30,42,230 करोड़ के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 1.54 लाख करोड़ से ज्यादा, कॉमर्स और इंडस्ट्री को 27,227 करोड़, एनर्जी सेक्टर को 42,725 करोड़, वित्त सेक्टर को 41,829 करोड़, आईटी टेलिकॉम सेक्टर के लिए 59,349 करोड़ और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए 1,69,637 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।

हालांकि, बजट के ऐलान के बाद बाजार ने बहुत ही तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। बॉम्बे एस्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक तक लुढ़ गया तो निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

उधर सरकार ने इनकम टैक्स को लेकर एक नया विकल्प पेश किया है, जिसमें करीब 70 तरह की छूटों को समाप्त किए जाने की घोषणा को लेकर लोगों में काफी असमंजस देखी जा रही है। अलबत्ता मौजूदा टैक्स स्लैब में सरकार ने करदाताओं को बड़ी राहत देने की कोशिश जरूर की है। लेकिन, आयकर के नए विकल्प में भविष्य निधि में जमा होने वाली राशि जैसी छूटों को लेकर करदाताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+