जानिए बजट सेशन 2016-17 के लिए सरकार का प्रस्तावित एजेंडा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आज से संसद सत्र की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट संत्र से पहले अपना बयान दिया है। मोदी ने कहा है कि उम्मीद है कि सभी विपक्षी पार्टियां सहयोग करेंगी। वहीं बजट सेशन की शुरुआत हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को जेएनयू विवाद और जाट आरक्षण आंदोलन समेत अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर ली है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। #OPEN LETTER: रेल मंत्री से मांग ..ना बंद करे आनंद विहार छपरा ट्रेन

बजट सत्र के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित एजेंडा
1 - प्रस्तुति विचार तथा पारित करने के लिए विधेयक
- वित्त विधेयक, 2016
- शत्रु संपत्ति (संशोधन और वैधीकरण)विधेयक, 2016- अध्यादेश का स्थान लेने के लिए
- जैव-प्रौद्योगिकी के लिए क्षेत्रीय केन्द्र विधेयक, 2016
- चुनाव कानून (संशोधन विधेयक), 2016
2 - विचार और पारित करने के लिए विधेयक
(A) विधेयक लोकसभा में लंबित
- लोकपाल तथा लोकायुक्त और अन्य संबद्ध कानून (संशोधन) विधेयक, 2014
(B) लोकसभा द्वारा पारित और राज्यसभा में लंबित विधेयक
- संविधान (122वां संशोधन) विधेयक, 2014 -राज्यसभा की प्रवर समिति की रिपोर्ट पर जीएसटी से संबंधित।
- भारतीय मानक ब्यूरो विधेयक, 2015
- उद्योग (विकास तथा नियमन) संशोधन विधेयक, 2015
- विनियोग अधिनियम (निरस्तीकरण) विधेयक, 2015
- निरस्तीकरण तथा संशोधन (तीसरा) विधेयक, 2015
- राष्ट्रीय जलमार्ग विधेयक, 2015
- विमान से ढुलाई (संशोधन) विधेयक, 2015
- व्हीसिल ब्लोअर सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2015
- हाईकोट और सुप्रीम कोर्ट जज (वेतन तथा सेवा शर्तें) संशोधन विधेयक, 2015
(C) राज्यसभा में लंबित विधेयक
- रीयल स्टेट (नियमन तथा विकास) विधेयक, 2013 राज्यसभा की प्रवर समिति की
- रिपोर्ट के अनुसार
- अपहरण विरोधी विधेयक, 2014
3- प्रस्तुत करने के लिए विधेयक
- संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2016
- भारतीय प्रबंध संस्थान विधेयक, 2016
4- वापसी के लिए विधेयक
- रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2014
- भूमि अधिग्रहण पुर्नवास और पुर्नबसावट में पारदर्शी उचित मुआवजा अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2015
5- वित्तीय कामकाज
2016-17 के लिए बजट (रेल)
- लोकसभा में गुरूवार 25 फरवरी, 2016 को प्रश्नकाल के तुरंत बाद 2016-17 के लिए बजट (रेल) का प्रस्तुतिकरण। राज्यसभा में अपराह्ण 02.00 बजे रखा जाएगा।
- 2016-17 के लिए बजट (रेल) पर सामान्य चर्चा।
- 2016-17 के लिए लेखानुदान (रेल) मांग पर चर्चा और मतदान
- 2015-16 के लिए पूरक अनुदान मांग (रेल) पर चर्चा और मतदान
- 2016-17 के लिए अनुदान मांग (रेल) पर चर्चा और मतदान
2016-17 के लिए बजट (आम)
- सोमवार 29 फरवरी, 2016 को लोकसभा में 11 बजे बजट (आम) का प्रस्तुतिकरण/ अपराह्न 01.30 बजे राज्यसभा में रखना।
- 2016-17 के लिए बजट (आम) पर सामान्य चर्चा।
- 2016-17 के लिए लेखानुदान (आम) के लिए मांग पर चर्चा और मतदान।
- 2015-16 के लिए पूरक अनुदान मांग (आम) पर चर्चा और मतदान, यदि हो तो।
- 2014-15 के लिए अतिरिक्त अनुदान के लिए मांग पर चर्चा और मतदान, यदि हो।
- अनुदान मांग (आम) पर चर्चा और मतदान।
6- गैर-विधायी कामकाज
- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा।












Click it and Unblock the Notifications