बुद्धादेव भट्टाचार्य ने कहा नरेंद्र मोदी एक विनाशकारी पीएम होंगे

बंगाल के बरुईपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए बुद्धादेव भट्टाचार्य ने कहा कि क्या हिंदू पागल हो गए हैं जो वो नरेंद्र मोदी को देश का पीएम बनाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आरएसएस का पुराना सपना है कि हिंदुस्तान में एक भी मुसलमान न रहे और सिर्फ हिंदुओं का राज रहे। बुद्धादेव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि 'मुझे उनके किसी बयानों पर कोई भरोसा नहीं है। एक समय था जब नई दिल्ली जाकर ममता मोदी को फूलांे का गुलदस्ता भेंट करती थीं और वोट बैंक की राजनीति करने के लिए उनके खिलाफ ढेरों रैलियां औरबयानबाजी कर रही हैं।
बुद्धादेव भट्टाचार्यने ममता बनर्जी पर यह भी आरोप लगाया कि यूपीए-2 की सरकार को ममता ने खुला समर्थन दिया। इसी के साथ ममता और सोनिया ने मिलकर एक साथ तेल के दामों को बेतहाश बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। ऐसे में बंगाल की जनता को ममता की बातों पर कतई नहीं भरोसा करना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनावी माहौल को देखकर लगता है कि तीसरा मोर्चा ही देश को चलाने में समर्थ है और उसी को केंद्र की सत्ता भी सौंपनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications