मेड मर्डर केस: बाहुबली धनंजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को धनंजय सिंह की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी को नौकरों को पीटने और दुर्व्यवहार करने के लिए उकसाया। महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा ने इससे पहले 20 नवंबर को सांसद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह मामले के गवाहों को सुरक्षा प्रदान करे। सांसद ने यह कहते हुए सत्र न्यायालय में जमानत की अर्जी दी थी कि मामला राजनीति से प्रेरित है।
धनंजय सिंह उत्तर प्रदेश में जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें सबूत नष्ट करने और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के मामले में निरुद्ध किया गया है। मालूम हो कि दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए नौकरानी की हत्या को अंजाम देने के आरोप में बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की पत्नी डॉ जागृति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं उसी समय सबूतों के साथ छेड़खानी करने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में धनंजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications