Firozabad Encounter: मुठभेड़ में यूपी पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

UP, Firozabad Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार (17 जुलाई) को सीएम योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलेंस' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इटावा पुलिस की एसओजी टीम और बदमाशों के बीच दोपहर 12 बजे मुठभेड़ हो गई। इसमें दो वांछित बदमाश ढेर हो गए। जवाबी कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश चेन स्नैचिंग समेत कई मामलों में वांछित थे।

पुलिस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही, सएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव और एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांघे आननफानन में मौके पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ? पूरे सिलसिलेवार में...

Firozabad encounter

पुलिस के मुताबिक, जानकारी मिली थी कि दो वांछित बदमाश गाजियाबाद के रास्ते झारखंड भागने की फिराक में है। पुलिस ने टीम तैयार की और प्लानिंग के तहत इटावा एसओजी टीम ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर दोनों बदमाशों की घेराबंदी की। जैसे ही बदमाशों को पुलिस की योजना की भनक लगी। ट्रेन से उतरकर गांव में भागे। पीछे कर रही पुलिस ने दो बार वॉर्निंग दी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जबाबी फायरिंग में बदमाश ढेर, पुलिसकर्मी जख्मी

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश ढेर हो गए। वहीं, इस मुठभेड़ में दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक के पेट और एक के कंधे पर गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मारे गए दोनों बदमाशों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस छानबीन में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+