कर्नाटक: विधानसभा में लड़कियों की फोटो देख रहे थे BSP नेता, पकड़े गए तो बोले
बेंगलुरु। कर्नाटक में बहुजन समाज पार्टी के एकलौते विधायक एन महेश विवादों में घिर गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि, विधानसभा में सोमवार को जिस वक्त कार्यवाही चल रही थी उस समय विधायक एन महेश मोबाइल में लड़कियों की तस्वीरें देख रहे थे। ऐसा करते हुए उन्हें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया। सदन के अंदर विधायक महेश की इस हरकत के मामले ने मगंलवार को तूल पकड़ लिया। इस मामले पर सफाई भी दी है।

एन महेश को मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था
मंगलवार को भी कर्नाटक में बीएसपी के इकलौते विधायक एन महेश को मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। जिस पर वह लड़कियों की फोटो देख रहे थे। जिसे विधानसभा परिसर में एक सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया। मामले को बढ़ता देख एन महेश मीडिया के सामने आए और इस मामले पर सफाई दी। मीडिया से बात करते हुए बीएसपी विधायक ने अपनी गलती मानी और कहा कि हां मैं सदन के अंदर मोबाइल लेकर गया था।

मैं केवल दुल्हन का प्रोफाइल देख रहा था
विधायक ने कहा कि, मैं स्वीकर करता हूं कि मैं मोबाइल लेकर गया था जो कि मेरी गलती थी। मैं ऐसा फिर कभी नहीं करुंगा। लेकिन आप लोग किस तरह की पत्रिकारिता कर रहे हैं। एन महेश ने कहा, मीडिया हर चीज़ को सनसनीखेज मामला बनाकर उसे तूल दे देता है। एक पिता होने के नाते मैं अपने बेटे लिए चिंतिंत हूं इसलिए उसके लिए एक अच्छी लड़की की तलाश कर रहा हूं। बात केवल इतनी सी ही है। मैं केवल दुल्हन का प्रोफाइल देख रहा था इससे ज्यादा कुछ नहीं।

विधानसभा में मोबाइल ले जाने की मनाही है
बता दें कि कर्नाटक की विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान सदस्यों के मोबाइल ले जाने की मनाही है लेकिन अकसर देखा जाता है सदस्यगण इसका पालन नहीं करते हैं। यह इस तरह की पहली घटना नहीं इससे पहले के विधानसभा सत्र में एक बीजेपी विधायक को अपने मोबाइल में कांग्रेस की एक महिला नेता की तस्वीरें देखते पाया गया था। बीजेपी विधायक की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications