मायावती ने दुष्यंत चौटाला के साथ खत्म किया गठबंधन, हरियाणा में अकेल चुनाव लड़ेगी BSP
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बसपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी से सीटों के बंटवारे पर समझौता नहीं कर पाई है। जिसके चलते खत्म गठबंधन खत्म कर दिया गया। मायावती ने इसकी जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी।

शुक्रवार शाम मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि, बीएसपी एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसके हिसाब से हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में श्री दुष्यन्त चैटाला की पार्टी से जो समझौता किया था वह सीटों की संख्या व उसके आपसी बंटवारे के मामले में उनके अनुचित रवैये के कारण इसे बीएसपी हरियाणा यूनिट के सुझाव पर आज समाप्त कर दिया गया है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, ऐसी स्थिति में पार्टी हाईकमान ने यह फैसला किया है कि हरियाणा प्रदेश में शीघ्र ही होने वाले विधानसभा आमचुनाव में अब बीएसपी अकेले ही अपनी पूरी तैयारी के साथ यहाँ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications