सीजफायर उल्लंघन में बीएसएफ का जवान शहीद, 3 नागरिक की मौत
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने शुक्रवार को एलओसी के पास अलग-अलग इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोवाल शहीद हो गए। एक जवान घायल है। भारतीय सेना के अनुसार, एलओसी के पास केरन से उरी सेक्टर तक कई जगहों पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हुई है।
Recommended Video

पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सब इंस्पेक्टर राकेश डोवाल के सिर में गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। राकेश उत्तराखंड के देहरादून जिले के गंगानगर ऋषिकेश के रहने वाले थे। बीएसएफ के अनुसार, आज 12 बजकर 20 मिनट पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए उनके सिर पर गोली लगी थी। सवा एक बजे उनका निधन हो गया।
वहीं दूसरी ओर बारामुला के एसडीएम रियाज अहमद मलिक ने बताया कि, इस सीजफायर उल्लंघन में तीन स्थानीय लोगों की भी मौत हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कमलकोट सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक दूसरा नागरिक घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उरी के कमलकोट के अलावा बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भी सीजफायर उल्लंघन हुआ। इसी बीच ऐसी भी खबरें आ रही है कि, सेना ने घुसपैठ को देखते हुए घाटी के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को तीन सेक्टरों में गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया। इसके कुछ ही मिनटों के बाद कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।अधिकारियों ने कहा कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Permanent Commission Case: सुप्रीम कोर्ट से महिला अधिकारियों को मिली राहत, 20 साल की सेवा पर मिलेगी पेंशन -
Indian Army में ऑफिसर बनने का रास्ता हुआ आसान, ग्रेजुएट जवानों की लगी लॉटरी, क्या हैं नए नियम? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications