जम्मू में पाकिस्तान के ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया
नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठियों को भेजने की कोशिश में लगा रहता है, लेकिन चौकन्नी भारतीय सेना की वजह से उसे इस नापाक इरादों में सफलता हासिल नहीं हो पा रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान ने एक नया तरीका इजाद किया है। वह ड्रोन के जरिए भारत सीमा के भीतर घुसकर यहां की स्थिति का जायजा लेने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की इसी कोशिश को सोमवार को भारतीय सेना ने विफल कर दियाा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को पाकिस्तान का एक ड्रोन जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में घुस आया था, जिसे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने मार गिराया है। बीएसएफ के आईजी एनएस जामवाल ने बताया कि यह यह ड्रोन की तरह उड़ने वाला यंत्र था, जिसमे कैमरा नहीं लगा था। हम इसकी जांच कर रहे हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के ड्रोन ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की है। इससे पहले भी पाकिस्तान यह कोशिश कर चुका है, जिसे भारत ने विफल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications