जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की नापाक हरकत, RS पुरा सेक्टर में दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद वापस लौटा
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की नापाक हरकत, RS पुरा सेक्टर में दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद वापस लौटा
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में शनिवार (28 नवंबर) को जिला परिषद चुनाव (DDC) के पहले दिन पाकिस्तान ने नापाक हरकत की। पाकिस्तान की ओर से आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में बीती रात एक ड्रोन (Drone ) उड़ाया गया। हालांकि बीएसएफ ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ के जवानों की सतर्कता के बाद यह पाकिस्तान की ओर वापस चला गया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर ये कोशिश जिला विकास परिषद के चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से की गई थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार को रात 9 बजे पाकिस्तान की ओर से जम्मू के अरनिया सेक्टर के विक्रम पोस्ट के पास एक ड्रोन भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश की थी। इंटरनेशनल बॉर्डप पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने जैसे ही आसमान से इस ड्रोन को देखा तो उन्होंने फायरिंग की, जिससे पाकिस्तान का ड्रोन वापस उनकी सीमा में चला गया।
पाकिस्तान की ओर से ऐसी हरकतें लगातार की जा रही हैं। एलओसी पर लगातार पाकिस्तान घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ के लिए सुरंग खोदी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications