VIDEO: सीमा पर तैनात BSF जवान ने खोली अपने अफसरों की पोल
तेज बहादुर यादव ने इस वीडियो में अपना पूरा परिचय देते हुए दिखाया है कि उन्हें खाने के लिए कैसे रोटी, दाल और चावल मिलता है। उसका हाल क्या होता ये उन्होंने वीडियो में दर्शाया है।
नई दिल्ली। आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। ये वीडियो सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने सोशल मीडिया साइट फेसुबक पर डाला है। बीएसएफ जवान ने इस वीडियो के जरिए सेना में जवानों की स्थिति को दिखाने की कोशिश की है। उसने बताया है कि आखिर चंद अफसरों की वजह से उन्हें किस हाल में नौकरी करनी पड़ती है। उन्हें जो खाना मिलता है उसका हाल बेहद खराब होता है। सीमा पर तैनाती के दौरान उन्हें न तो ठीक से खाना मिलता है और न ही आराम। तेज बहादुर यादव ने इस सबके के लिए किसी भी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उनके मुताबिक भारत सरकार की ओर से उन्हें सभी वस्तुएं भेजी जाती हैं लेकिन अफसर इन सामानों को बेच देते हैं। जिसकी वजह उन्हें वो सभी चीजें नहीं मिल पाती हैं जैसा कि उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की जांच कराने की अपील की है। जवान ने बाकायदा वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी है। बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।

तेज बहादुर यादव ने इस वीडियो में अपना पूरा परिचय देते हुए दिखाया है कि उन्हें खाने के लिए कैसे रोटी, दाल और चावल मिलता है। दाल का वीडियो दिखाते हुए उन्होंने बताया कि इसमें महज हल्दी, नमक और पानी होता है दाल नाम मात्र की ही रहती है। रोटियां सूखी होती हैं। उसे ही खाकर उन्हें करीब 11 घंटे बर्फ में खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्होंने इस पूरे हालात के लिए चंद अफसरों पर उंगली उठाई है। उनका कहना है कि कुछ अफसरों की वजह से जवानों को ऐसा खाना दिया जा रहा है। कोई भी इस मामले को देखने वाला नहीं है। उन्होंने अपील की है सरकार पूरे मामले को देखे और इसकी जांच कराए।
इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में मुठभेड़, मारा गया आतंंकी मुजफ्फर
अगर हम अपने घरों में सुरक्षित हैं, सुकून से हैं तो उसमें कहीं न कहीं हमारे देश के जवानों का बड़ा हाथ है। जो रात-दिन सीमा पर तैनात रहकर हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं। भारतीय सैनिकों की वजह से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और दुश्मन मुल्क हमारे देश में आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है। लेकिन हमारे जवानों को किन हालात में ड्यूटी करनी पड़ रही है ये आप बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव के इन वीडियो को देखकर समझ सकते हैं। बीएसएफ जवान ने वीडियो के आखिर में कहा है कि उसके साथ कुछ भी हो सकता है। ऐसे में उन्होंने इन वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है। आप भी देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications