चिनाब नदी में बहकर सीमा पार पहुंचा BSF का जवान

border
श्रीनगर। भारतीय सीमा सुरक्षा बल का एक जवान चिनाब नदी में डूबने की वजह से सीमा पार पहुंच गया। नदी में बहता हुआ जवान सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया। पाक सैनिकों ने उसे अपनी हिरासत में लिया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही हैं। भारत के बीएसएफ़ के आईजी एसएस तोमर से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा सुरक्षा बल का जवान सत्यशील यादव अखनूर गश्त लगाते हुए उफनती चिनाब नदी में बह गए था। नदी में बहते हुए वो सीमा पार पहुंच गया।

पाकिस्तानी रेंजरों ने उसे देखा और उसे निकालकर गिरफ़्तार कर लिया। मीडिया के जरिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि उन्होंने भारतीय सीमा सुरक्षा बल के एक सैनिक को गिरफ़्तार किया है जिसने बुधवार को बजवाट सेक्टर के सियालकोट के कुलैल गांव में सीमा पार की थी।

पाकिस्तान के टीवी चैनलों ने ख़ुफ़िया सूत्रों के हवाले से ये खबर दी थी कि एक भारतीय सैनिक को चिनाब रेंजर्स ने हिरासत में लिया है और उसे पूछताछ के लिए अज्ञात जगह ले जाया गया है। जि सके बाद भारत की ओर से सौनिक को वापस लाने की पहल शुरु हुई।

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने इमरजेंसी फ़्लैग मीटिंग में भारतीय अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि इस सैनिक को सुरक्षित लौटा दिया जाएगा। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी हमारे सैनिक को सुरक्षित लौटाने पर राज़ी हो गए। इसके लिए उन्हें कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+