घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

पंजाब से सटे पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की एक और कोशिश को बीएसएफ के जवानों ने विफल कर दिया है। यहां बीती रात घुसपैठ की कोशिश सामने आई जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने त्वरित एक्शन लेते हुए आतंकी को मार गिराया है।

पंजाब फ्रंटियर के बीएसएफ के पीआरओ की ओर से जानकारी दी गई है कि 14 अगस्त को रात 12.30 बजे बीएसएफ के जवानों ने बॉर्डर पर संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए की गतिविधि को देखा। घुसपैठ की यह कोशिश पठानकोट जिले के सिंबल सको गांव की है।

indian army

घुसपैठ की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को जवानों ने चुनौती दी और सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बावजूद वह इसके आगे बढ़ता रहा और रुका नहीं। घुसपैठिया बॉर्डर पर लगे तार के पास जाने लगा। जिसके बाद जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए पर गोली चला दी, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

      पंजाब में पाक बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधि, बीएसएफ ने एक को किया ढेर

      बता दें कि इससे पहले स्पेशल सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ के जवानों ने चरस के 10 पैकेट बरामद किए थे, जिसका कुल वजन 1 किलोग्राम था। इसे भुज में जखाऊ कोस्ट से तकरीबन दो किलोमीटर दूर से बरामद किया गया था। अप्रैल से अभतक यहां से तकरीबन 40 पैकेट चरस बरामद की जा चुकी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले बीएसएफ के जवानों ने यहां सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+