पाकिस्‍तान की तरफ से जारी फायरिंग के बीच BSF ने तबाह किया पाक का वॉचटॉवर और बंकर

पाकिस्‍तान की ओर से जम्‍मू में अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डर पर लगातार युद्धविराम का उल्‍लंघन जारी है। बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स की ओर से इसका तगड़ा जवाब भी दिया जा रहा है। इसी जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने पाकिस्‍तान की पासवां पोस्‍ट पर मौजूद वॉच टॉवर को ध्‍वस्‍त कर दिया है।

जम्‍मू। पाकिस्‍तान की ओर से जम्‍मू में अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डर पर लगातार युद्धविराम का उल्‍लंघन जारी है। बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स की ओर से इसका तगड़ा जवाब भी दिया जा रहा है। इसी जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने पाकिस्‍तान की पासवां पोस्‍ट पर मौजूद वॉच टॉवर को ध्‍वस्‍त कर दिया है। इसके अलावा बीएसएफ ने पाक के बंकर्स को भी तबाह किया है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान की ओर से सोमवार रात से ही जम्‍मू के अरनिया सेक्‍टर में फायरिंग की जा रही है। पाक की ओर से जारी फायरिंग में एक आठ माह के नवजात की मौत मंगलवार को हो गई है।

pakistan-terrorist-infiltration-jammu-kashmir

इसी वॉचटॉवर से होती थी फायरिंग

पाकिस्‍तानी रेंजर्स की ओर से मंगलवार को भी रामगढ़ और आरएस पुरा सेक्‍टर में फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक व्‍यक्ति घायल हो गया है। सुबह करीब 10 बजे इस फायरिंग का जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने पाकिस्‍तान के पासवान पावर में स्थित वॉचटॉवर और बंकर को तबाह कर दिया। इस वॉचटॉवर और बंकर का प्रयोग पाक सैनिक भारत के रिहायशी इलाकों में मोर्टार से फायरिंग करने के लिए कर रहे थे। वहीं सुचेतगढ़ इलाके लोगों ने सरकार ने अपील की है कि वे संकट की इस स्थिति में उनकी मदद करें। एक स्‍थानीय नागरिक की ओर से बताया गया है कि लगातार फायरिंग जारी है और वे सभी बहुत डरे हैं। उन्‍हें डर की वजह से रात में नींद नहीं आती है और न ही वे जानवरों को चराने के लिए बाहर लेकर जा पा रहे हैं। स्‍थानीय नागरिकों ने सरकार से अपील की है कि वह इस स्थिति का कोई हल निकाले या तो उनके लिए कोई व्‍यवस्‍था करे।

पाकिस्‍तान को दिया जाए करार जवाब

वहीं फायरिंग के बीच ही केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि घाटी में रमजान के माह में सीजफायर का आदेश सुरक्षाबलों को दिया गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह स्थिति से निबटने के लिए जवाब नहीं देंगे। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षाबल सही मौके पर सही तरह से प्रतिक्रिया देंगे। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहली गोली पाकिस्‍तान पर भारत की तरफ से नहीं चलेगी मगर पाक की तरफ से अगर कोई गोली आएगी तो बीएसएफ यह तय करने के लिए स्‍वतंत्र है कि उसे इसका जवाब कैसे देना है।

राजनाथ सिंह ने ये बात बीएसएफ के एक कार्यक्रम में कही है। वहीं केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे हमारे सैनिक बॉर्डर पर अपनी

जान गंवा रहे हैं। ये काफी दुख की बात है और हमारे सैनिकों को शां‍त नहीं बैठना है। उन्‍हें पाकिस्‍तान को तगड़ा जवाब देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+