BSF कैंप पर हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का ये था खतरनाक प्लान

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार सुबह आतंकियों के हमले के पीछे कुछ और ही मकसद था। दरअसल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी श्रीनगर एयरपोर्ट को निशाना बनाना चाहते थे। इसके लिए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने कुछ दिनों पहले एयरपोर्ट की रेकी भी की थी। बता दें कि श्रीनगर एयरपोर्ट को अब तक कश्मीर में आतंकियों की पहुंच से दूर माना जाता रहा है क्योंकि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहती है। ऐसे में जैश-ए-मोहम्मद एयरपोर्ट पर हमला कर दुनिया का अपना ताकत दिखाना चाहता था।

BSF कैंप पर हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का ये था खतरनाक प्लान

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक खुफिया सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है आतंकियों का असली निशाना श्रीनगर एयरपोर्ट ही थी। इस एयरपोर्ट की सुरक्षा दो टीमों में बंटी हुई है। एयरपोर्ट की अंदरूनी सुरक्षा सीआईएसएफ की टीम संभालती है जबकि बाहरी और टेक्निकल सुरक्षा की जिम्मेवारी बीएसएफ संभालती हैं।

हमले की जांच में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक के जांच में यह सामने आ रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के कुछ आतंकियों ने घटना के कुछ दिन एयरपोर्ट की रेकी की थी। लेकिन मंगलवार सुबह हमले को आए आतंकी जब एयरपोर्ट में नहीं घुस पाए तो उन्होंने बीएसएफ कैंप पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों पुलवामा में पुलिस लाइन में हुए हमले में भी इन्हीं आतंकियों का हाथ था।

Recommended Video

      Jammu

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+