पाकिस्तानी लड़की से फेसबुक पर हुआ प्यार तो पैदल ही जाने लगा पाक, बॉर्डर पर गिरफ्तार

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ में इंडो-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर से महाराष्ट्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ ने गुरुवार को इस युवक को पकड़ा है, जिसका नाम मोहम्मद जीशान सिद्दीकी है। ये लड़का पाकिस्तान की किसी लड़की का फेसबुक पर दोस्त है और उससे प्यार करता है। इस लड़की से मिलने ही ये पाक जाना चाहता था।

फेसबुक पर हुई पाक की लड़की से दोस्ती

फेसबुक पर हुई पाक की लड़की से दोस्ती

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीएसएफ ने एक दिन पहले पाकिस्तान में प्रवेश का प्रयास कर रहे महाराष्ट्र के इस 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसे गुजरात में कच्छ के रण से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जीशान महाराष्ट्र के उस्माना बाद का रहने वाला है। उसने बताया कि वह पाकिस्तान में एक लड़की से मिलने जा रहा था जिससे उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई है और वो उससे प्यार करता है।

बाइक देखने को बाद अलर्ट

बाइक देखने को बाद अलर्ट

पूर्वी कच्छ की पुलिस अधीक्षक परिक्षित राठौड़ ने बताया गुरुवार शाम कच्छ के रण में ढोलावीरा गांव केस पास एक मोटरसाइकिल के लावारिस स्थिति में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। ये मोटरसाइकिल महाराष्ट्र में रजिस्टर है। लावारिस बाइक देख पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया। अलर्ट के बाद सीमा सुरक्षा बल ने बाद में 21 साल के जीशान को पकड़ लिया जब वह बॉर्डर पर पाक की तरफ जा रहा था।

बाइक से पहुंचा गुजरात, फिर बॉर्डर पर

बाइक से पहुंचा गुजरात, फिर बॉर्डर पर

पुलिस ने बताया है महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिल का रहने वाला जीशान इंजीयनिरंग का छात्र है और वह मोटरसाइकिल से उस्मानाबाद से गुजरात आया। कच्छ के रण में जब मोटर साइकिल नहीं चल पाई तो वह मोटरसाइकिल रेत में धंसी छोड़कर पाकिस्तानी सीमा की तरफ पैदल ही चल पड़ा। हालांकि बीएसएफ ने उसे बॉर्डर के पास पकड़ लिया। सीमा से करीब डेढ़ किमी पहले उसको गिरफ्तार किया गया। ये लड़का अपने घर पर भी कुछ बताकर नहीं आया था। उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी नजदीकी थाने में दर्ज कराई थी।

पीओके में बांध बनाने पर भारत ने जताया कड़ा एतराज, कहा- इस क्षेत्र पर पाक का अवैध कब्जा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+