Bihar 10th Result: प्रेरणा राज बनीं टॉपर, एक ही स्कूल के 16 बच्चे टॉप 23 में

बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद परिणाम आज शाम जारी किए गए। प्रदेश में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। जमुई की रहने वालीं प्रेरणा राज ने 91.4 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

पटना। बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद परिणाम आज शाम जारी किए गए। प्रदेश में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। जमुई की रहने वालीं प्रेरणा राज ने 91.4 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। प्रेरणा ने 500 में से कुल 457 अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राएं भी इसी स्कूल से हैं।

Results

जमुई के सिमुलता आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली प्रेरणा राज ने पूरे प्रदेश में टॉप कर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया है। 500 में से 457 अंक हासिल करने वालीं प्रेरणा के 91.4 फीसदी मार्क्स हैं। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर भी लड़कियों का ही कब्जा है। 454 अंकों के साथ प्रज्ञा और शिखा कुमारी दूसरे स्थान पर रही हैं। तीसरा स्थान पर अनु प्रिया कुमारी हैं, जिनके 452 अंक हैं। ये तीनों ही जमुई के सिमुलता आवासीय विद्यालय में पढ़ती हैं।

टॉप 23 टॉपर में से इस विद्यालय के कुल 16 बच्चों शामिल हैं। चौथे स्थान पर भोजपुर सेंट जेवियर के प्रियांशु राज हैं। इसके बाद पांचवे स्थान पर जहांनाबाद के हाई स्कूल हुलस गंज के मनीष कुमार हैं, जिन्होंने 450 अंक हासिल किए हैं। इसके बाद 7वें से लेकर 10वें स्थान पर जमुई के सिमुलता आवासीय विद्यालय के छात्रों का कब्जा है।

इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं में 17,58,795 छात्र/छात्राएं बैठे थे, जिसमें से 12,11,617 बच्चे पास हुए हैं। इसमें 6,68,505 छात्राएं और 5,44,112 छात्र शामिल हैं। इसमें फर्स्ट डिविजन में कुल 1,89,326 छात्र, सेकेंड डिविजन में सबसे ज्यादा 6,63,884 छात्र और थर्ड डिविजन में 3,57,103 छात्र हैं। वहीं बोर्ड में इस बार 5,38,825 छात्र असफल रहे हैं। लंबित छात्रों की संख्या 7,815 और निष्कासित छात्रों की संख्या 540 है।

Results

अगर पिछले दो सालों की बात की जाए तो इस साल का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। साल 2016 में 10वीं कक्षा में 47.15 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, वहीं 2017 में ये 50.12 फीसदी था। इसके मुकाबले इस साल 68.89 छात्र पास हुए हैं, जो काफी बेहतर है।

ये भी पढ़ें: Bihar 10th Result: इस साल 68.89 फीसदी परीक्षार्थी पास, 457 अंक पाकर प्रेरणा बनीं टॉपर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+